जापानी सिटी के निवेशकों को लुभाने विदेश गए यमुना प्राधिकरण के सीईओ, लाएंगे अरबों का इन्वेस्टमेंट

खास खबर : जापानी सिटी के निवेशकों को लुभाने विदेश गए यमुना प्राधिकरण के सीईओ, लाएंगे अरबों का इन्वेस्टमेंट

 जापानी सिटी के निवेशकों को लुभाने विदेश गए यमुना प्राधिकरण के सीईओ, लाएंगे अरबों का इन्वेस्टमेंट

Tricity Today | सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक जापानी सिटी और कोरियन सिटी बसाई जाएगी। इसको लेकर यमुना विकास प्राधिकरण ने काफी समय पहले योजना बना ली थी। अब उसी योजना के मुताबिक यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह कुछ अन्य अफसरों के साथ जापान गए हैं। वहां पर जापानी सिटी के लिए निवेशकों को लुभाएंगे। यमुना प्राधिकरण के अफसरों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी अनिल सागर भी जापान गए हैं। 

10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश लाने का लक्ष्य
यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह और अनिल सागर समेत कई अफसर जापान गए हैं। वहां पर जापानी निवेशकों को यमुना सिटी में बसाई जा रही जापानी सिटी में निवेश करने के लिए लुभाएंगे। प्रयास किया जा रहा है कि कम से कम जापानी सिटी में 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आए। इसके लिए ही यमुना प्राधिकरण के अफसर जापान गए हैं। 

कहां पर बसेगी जापानी और कोरियन सिटी
प्राधिकरण के निवेश को लेकर जापानी और कोरियन कंपनियों के सकारात्मक रुख को देखते हुए उनके लिए अलग से शहर बसाने की तैयारी है। सेक्टर-4ए में 365 हेक्टेयर में कोरियन और सेक्टर-5ए में 395 हेक्टेयर में जापानी सिटी बसाने की तैयारी कर रहा है। यह दोनों सेक्टर जेवर एयरपोर्ट के करीब है। यहां निवेश के तौर पर क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स कंपनियां आएंगी।

क्या होगा खास
खासतौर पर सेमीकंडक्टर, एआई (आर्टीफिशियल इंटलीजेंस), ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी, सोलर इनर्जी और आटोमोबाइल सेक्टर में भी निवेश होगा। इस प्रस्तावित सिटी में आधारभूत ढांचा सरकार विकसित करेगी। दोनों शहरों में उच्चस्तरीय सड़कें, बिजली और सुरक्षा के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। कोरियन और जापानी सिटी में उनकी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को उन्हीं का परिवेश उपलब्ध करवाते हुए घर, स्कूल और अस्पतालों समेत अन्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.