नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा यमुना प्राधिकरण का हेडक्वार्टर, पर्यावरण के अनुकूल होगा मुख्यालय

बड़ी खबर : नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा यमुना प्राधिकरण का हेडक्वार्टर, पर्यावरण के अनुकूल होगा मुख्यालय

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा यमुना प्राधिकरण का हेडक्वार्टर, पर्यावरण के अनुकूल होगा मुख्यालय

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने के बाद यमुना सिटी में तेजी के साथ निवेश हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में हो चुका है और आगे भी जारी है। इसी को देखते हुए यमुना प्राधिकरण अपना नया मुख्य प्रशासनिक दफ्तर और 4 नए जोनल दफ्तर बनाएगा। नए मुख्य प्रशासनिक दफ्तर को पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया जाएगा। इसको हम ग्रीन बिल्डिंग भी कह सकते हैं। इसके अलावा प्राधिकरण में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए स्टाफ कॉलोनी बनाई जाएगी। इन सभी का डिजाइन तैयार करने के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा।

एक दफ्तर सेक्टर-22डी में चल रहा
आपको बता दें कि यमुना विकास प्राधिकरण का दफ्तर ग्रेटर नोएडा के ओमेगा सेक्टर में स्थित है। सारे कामकाज यहीं से होते हैं। काम का ज्यादा लोड होने पर एक जोनल दफ्तर सेक्टर-22डी में खुला है। जहां पर यमुना प्राधिकरण के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी बैठते हैं। प्राधिकरण से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार अब नया मुख्य प्रशासनिक कार्यालय और जोनल दफ्तर बनाया जाएगा। इसका फैसला हो चुका है और सरकार ने भी मुहर लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य प्रशासनिक कार्यालय नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाया जाएगा। 

इन 4 स्थानों पर बनेगा जोनल दफ्तर
अधिकारियों ने बताया कि 4 नए जोनल दफ्तर सेक्टर-18, सेक्टर-20, सेक्टर-22ई और सेक्टर-29 में बनाए जाएंगे। उनका कहना है कि एक दफ्तर होने के बाद आवंटियों और लोगों को दिक्कतें होती हैं। एक दफ्तर होने से लोगों की काफी भीड़ होती है, इसी वजह से चार जोनल दफ्तर बनाने का फैसला लिया गया है। इसका आर्किटेक्चर तैयार हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्राधिकरण ने आर्किटेक्चर कंसल्टेंसी तैयार करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकला है। इसमें कोई भी कंपनी 2 दिसंबर तक प्रस्ताव दे सकती है और इसको लेकर आगामी 22 नवंबर को मीटिंग होगी। जिसमें सुझाव और आपत्तियों पर बातचीत की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.