यमुना प्राधिकरण ने छोटे उद्यमियों के लिए बड़ा सोचा, किराए पर मिलेंगी फ्लैटेड फैक्ट्री

Yamuna Authority : यमुना प्राधिकरण ने छोटे उद्यमियों के लिए बड़ा सोचा, किराए पर मिलेंगी फ्लैटेड फैक्ट्री

यमुना प्राधिकरण ने छोटे उद्यमियों के लिए बड़ा सोचा, किराए पर मिलेंगी फ्लैटेड फैक्ट्री

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida : यमुना सिटी में इंडस्ट्री लगाने की योजना बना रहे उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। यमुना अथॉरिटी इंडस्ट्री लगाने वाले उद्यमियों को फ्लैटेड फैक्ट्री किराए पर उपलब्ध कराएगी। यह फ्लैटेड फैक्ट्री यमुना सिटी के सेक्टर 28, 29, 32 और 33 में बनाई जाएगी। इन चारों सेक्टरों में दो-दो फ्लैटेड फैक्ट्री बनाई जाएगी। 2023 तक फ्लैटेड फैक्ट्री बनकर तैयार हो जाएगी। यह फ्लैटेड फैक्ट्री तीन मंजिला होगी। 

जनवरी 2023 से निर्माण शुरू होगा
जनवरी 2023 में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यमुना अथॉरिटी का फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने का उदेश्य कम पूंजी वाले उद्यमियों को कंपनी लगाने की सुविधा मिल सकें। इन फ्लैटेड फैक्ट्री में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बनाने वाली फैक्ट्री उत्पादन कर सकेगी। इन फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने के लिए 20-20 हजार वर्ग मीटर के प्लॉट रिर्जव दिए गए हैं। फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने के लिए जल्दी टेंडर तैयार कर निकाले जाएंगे। थ्री स्टोरी फैक्ट्री की बिल्डिंग में यह फ्लैटेड फैक्ट्री चलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.