ओलंपिक सिटी और विलेज बनाएगा यमुना प्राधिकरण, देश के युवाओं को मिलेंगी इंटरनेशनल सुविधाएं

Yamuna Authority : ओलंपिक सिटी और विलेज बनाएगा यमुना प्राधिकरण, देश के युवाओं को मिलेंगी इंटरनेशनल सुविधाएं

ओलंपिक सिटी और विलेज बनाएगा यमुना प्राधिकरण, देश के युवाओं को मिलेंगी इंटरनेशनल सुविधाएं

Google Image | Symbloic Image

Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण से बड़ी खबर है। यमुना सिटी के सेक्टर-22 में ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज विकसित किया जाएगा। अथॉरिटी के मास्टर प्लान-2041 में इसके लिए 442 हेक्टेयर जमीन आरक्षित की गई है। ओलंपिक सिटी में विभिन्न खेलों के लिए 29 स्टेडियम बनाए जाएंगे। बुधवार को प्राधिकरण बोर्ड के सामने यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।

क्या है परियोजना
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान-2041 को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। मास्टर प्लान में कुछ नई चीजें शामिल की गई हैं। इसमें ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज भी शामिल हैं। यहां पर एक जगह पर तमाम खेल गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने ओलंपिक विलेज और ओलंपिक सिटी के लिए सेक्टर-22 को आरक्षित किया है। इस सेक्टर में 442 हेक्टेयर जमीन पर इन दोनों परियोजनाओं को विकसित किया जाएगा।

ओलंपिक विलेज और सिटी में क्या होगा
सीईओ ने बताया कि ओलंपिक सिटी 390 हेक्टेयर में विकसित की जाएगी। ओलंपिक में शामिल खेलों के लिए स्टेडियम बनाए जाएंगे। ओलंपिक के मानकों पर इनका निर्माण किया जाएगा, ताकि भविष्य में इनका उपयोग ओलंपिक जैसी खेल स्पर्धाओं के लिए किया जा सके। ओलंपिक सिटी में 29 स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसमें स्पोर्ट्स क्लब, कोचिंग सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, थीम पार्क, मॉल, प्लाजा, थीम पार्क आदि विकसित किए जाएंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आगे बताया कि ओलंपिक सिटी के साथ ओलंपिक विलेज विकसित किया जाएगाद। ओलंपिक विलेज 52 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा। इसमें 5,000 घर बनाए जाएंगे। ताकि यहां आने वाले खिलाड़ी रह सकें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.