35 कॉलोनी तोड़ी जाएंगी, सस्ते प्लॉट्स की स्कीम से निम्न आय वर्ग को राहत

यमुना प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों पर सख्त : 35 कॉलोनी तोड़ी जाएंगी, सस्ते प्लॉट्स की स्कीम से निम्न आय वर्ग को राहत

35 कॉलोनी तोड़ी जाएंगी, सस्ते प्लॉट्स की स्कीम से निम्न आय वर्ग को राहत

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने अपने क्षेत्र में तेजी से बढ़ती अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने का फैसला किया है। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने सोमवार को बताया कि प्राधिकरण ने 35 अवैध कालोनियों को चिन्हित किया है और उन्हें तोड़ा जाएगा। 
 
61 अवैध कालोनियां हटाई गई

डॉ. सिंह ने कहा कि कई अवैध बिल्डर यीडा के नाम का दुरुपयोग करके आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। खासकर निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। ऐसे बिल्डरों पर गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि पिछले अभियान में 750 हेक्टेयर जमीन से 61 अवैध कालोनियां हटाई गई थीं। अब एक बार फिर यह अभियान चलाया जाएगा और 35 अवैध कालोनियां तोड़ी जाएंगी। 

कम आय वर्ग के लिए प्लॉट स्कीम
डॉ. सिंह ने कहा कि निम्न आय वर्ग के लोगों को अवैध कालोनियों पर निर्भर न रहने के लिए यीडा 30 वर्ग मीटर के 6000 प्लॉटों की स्कीम लेकर आ रहा है। इन प्लॉटों की कीमत महज 7.5 लाख रुपये होगी और पूरी राशि एकमुश्त नहीं देनी होगी। आवंटी लंबी अवधि की किस्तों में भुगतान कर सकेंगे।

समस्या को भी दूर करने की कोशिश
वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने वादा किया कि प्राधिकरण क्षेत्र निम्न आय वर्ग के लिए किफायती आवास स्कीमें लेकर आएगा ताकि उन्हें अवैध कालोनियों की तरफ न देखना पड़े। इस कदम से यीडा क्षेत्र में अवैध बसावटों पर नकेल कसने और कानून का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने की मंशा साफ झलकती है। साथ ही किफायती आवास प्रदान कर निम्न आय वर्ग की आवास समस्या को भी दूर करने की कोशिश है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.