यमुना प्राधिकरण कल लॉन्च करेगा दो सबसे बड़ी स्कीम, विदेशी कंपनियों के साथ कई अस्पताल बनेंगे

BIG BREAKING : यमुना प्राधिकरण कल लॉन्च करेगा दो सबसे बड़ी स्कीम, विदेशी कंपनियों के साथ कई अस्पताल बनेंगे

यमुना प्राधिकरण कल लॉन्च करेगा दो सबसे बड़ी स्कीम, विदेशी कंपनियों के साथ कई अस्पताल बनेंगे

Tricity Today | डॉ.अरुणवीर सिंह

Greater Noida News : यमुना विकास प्राधिकरण दो बड़ी स्कीम लेकर आने वाला है। इन दोनों स्कीम के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर में कम से कम एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यमुना विकास प्राधिकरण 7 प्लॉट के लिए एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) और 10 प्लॉट के लिए मेडिकल इकाई खोलने की स्कीम निकालने जा रहा है। यह दोनों स्कीम शनिवार (4 अक्टूबर 2023) को निकली जाएगी। यह जानकारी यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी है। 

पहली स्कीम
सीईओ ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर 32 में विदेशी कंपनियों को लाने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश स्कीम निकाली जा रही है। इस स्कीम को लॉन्च शनिवार को किया जाएगा। इस स्कीम में 7 प्लॉट है। जिनका क्षेत्रफल 10-10 एकड़ होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में केवल विदेशी कंपनियों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास औद्योगिक इकाई लगाने का मौका मिलेगा।

दूसरी स्कीम
डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश स्क्रीम के अलावा एक और योजना लाई जा रही है। इस स्कीम में केवल मेडिकल से संबंधित लोगों को इकाई लगाने का मौका मिलेगा। सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में 10 प्लॉट के लिए स्कीम निकाली जा रही है। इनमें दो अस्पताल, नर्सिंग होम और ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। यह स्कीम भी शनिवार को लॉन्च होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.