यमुना सिटी में 220 केवी बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार, मेडिकल डिवाइस और डाटा सेंटर को मिलेगी नई रफ्तार

अच्छी खबर : यमुना सिटी में 220 केवी बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार, मेडिकल डिवाइस और डाटा सेंटर को मिलेगी नई रफ्तार

यमुना सिटी में 220 केवी बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार, मेडिकल डिवाइस और डाटा सेंटर को मिलेगी नई रफ्तार

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 220 केवी का अत्याधुनिक बिजली उपकेंद्र बनकर पूरी तरह तैयार है। अगले 15 दिनों में इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस नए उपकेंद्र से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। जिससे सेक्टर-28 में बनने वाले हस्तशिल्प, मेडिकल डिवाइस, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर पार्क जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

उद्योगों के लिए विशेष विद्युत आपूर्ति
सेक्टर-28 का यह उपकेंद्र पूरी तरह से औद्योगिक पार्कों को समर्पित है, जिससे यहां की परियोजनाओं को लगातार बिजली की आपूर्ति मिले और निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इससे न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में औद्योगिक विकास में भी तेजी आएगी। खासकर हस्तशिल्प पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए यह उपकेंद्र वरदान साबित होगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में 10 से अधिक कंपनियां पहले ही निर्माण कार्य शुरू कर चुकी हैं और इस नई सुविधा से उन्हें तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर पार्क के निर्माण की तैयारी भी प्रगति पर है। जिनके लिए ऊर्जा आपूर्ति की निर्बाधता अनिवार्य है।

940 एमवीए का मजबूत पावर बैंक, भविष्य के लिए तैयार
यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में वर्तमान में 940 एमवीए की कुल क्षमता वाला पावर बैंक तैयार है। जिससे सेक्टर-18, 24 और 32 के तीन अन्य 220 केवी के उपकेंद्रों से मिलकर बना है। सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि मौजूदा खपत पांच एमवीए है, जिससे आने वाले कई वर्षों तक यहां बिजली की कमी नहीं होगी। यह पावर बैंक औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ शहर की बिजली जरूरतों को भी पूरा करेगा।

यमुना सिटी में 22 नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण
यमुना सिटी के कई सेक्टरों में 33/11 केवी के 22 विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इनमें से दो उपकेंद्र पहले ही ऊर्जीकृत किए जा चुके हैं और छह का निर्माण पूर्ण हो गया है। इन उपकेंद्रों की कुल क्षमता 145 एमवीए है, जबकि शेष 14 उपकेंद्रों का निर्माण तेज गति से चल रहा है, जिनकी सामूहिक क्षमता 280 एमवीए होगी। इन उपकेंद्रों के तैयार होने से यमुना सिटी में बढ़ते औद्योगिक और आवासीय जरूरतों को बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सकेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.