जापान की तर्ज पर विकसित होगी यमुना सिटी, गोल चक्कर और सड़कें छू लेंगी आपका दिल

खास खबर : जापान की तर्ज पर विकसित होगी यमुना सिटी, गोल चक्कर और सड़कें छू लेंगी आपका दिल

जापान की तर्ज पर विकसित होगी यमुना सिटी, गोल चक्कर और सड़कें छू लेंगी आपका दिल

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास प्रमुख चौक चौराहों और गोल चक्करों को जापान की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे। गोल चक्कर बनाने के साथ लैंड स्केपिंग की जाएगी। ग्रेटर नोएडा की तरफ से यमुना प्राधिकरण के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा। चौक चौराहों की जगह को पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ते ही यमुना प्राधिकरण ने उद्यानिक कार्यों को तेज करने का फैसला लिया है। पहले चरण में प्रमुख मार्ग और उनकी ग्रीन बेल्ट को सुधारा जाएगा। 

यमुना प्राधिकरण ने बना लिया डिजाइन
दनकौर के पास सर्विस रोड पर तिरंगा चौक पर गोल चक्कर बना हुआ है। इसको और खूबसूरत बनाया जाएगा। सेक्टर-32 में बिकानो इंडस्ट्री के पास गोल चक्कर प्रस्तावित है। इसे विकसित किया जाएगा। इस गोल चक्कर को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि यहां पर पहुंचते ही लोगों को अहसाल हो जाए कि वह औद्योगिक क्षेत्र में आ गए हैं। इसकी डिजाइन बना ली गई है। इसके अलावा हरित क्षेत्र विकसित करने, पैदल यात्री का मार्ग तय होगा और इस हरा-भरा बनाया जाएगा। देसी विदेशी फूल और फलों के पौधे लगाए जाएंगे।

फूलों से सजेंगे गोल चक्कर
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे ग्रेटर नोएडा से जेवर तक 60 मीटर चौड़ी सर्विस रोड है। अब इनको दुरुस्त किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा से सर्विस रोड के जरिये यीडा क्षेत्र में बने प्रवेश द्वार को और खूबसूरत बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कर ली है। सर्विस रोड पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के सामने गोल चक्कर बना है। इसे और दुरुस्त किया जाएगा। गोल चक्कर को फूल पौधों से सजाया जाएगा। इसमें मार्ग, पैदल यात्री क्रॉसिंग, फूल-पौधों की क्यारी, रम्बल स्ट्रिप और सेंट्रल वर्ज विकसित किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.