यीडा क्षेत्र में होगी यमुना जल की आपूर्ति, गंगाजल की अपेक्षा में आएगा कम खर्चा

ग्रेटर नोएडा : यीडा क्षेत्र में होगी यमुना जल की आपूर्ति, गंगाजल की अपेक्षा में आएगा कम खर्चा

यीडा क्षेत्र में होगी यमुना जल की आपूर्ति, गंगाजल की अपेक्षा में आएगा कम खर्चा

Google Image | Yamuna River

Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण अपने आवंटियों के लिए यमुना नदी के पानी की आपूर्ति करेगा। जैसे नोएडा और गाजियाबाद में गंगा जल की आपूर्ति होती है, वैसे ही यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में यमुना के पानी की आपूर्ति करने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए प्राधिकरण द्वारा जल शोधन संयंत्र लगाए जाएंगे। यमुना नदी के नजदीक होने की वजह से इस योजना पर पैसे भी कम खर्च होंगे। 

भूखंडों पर कब्जा देना शुरू किया 
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में 33 सेक्टर आते हैं। जिनमें 22 हजार से अधिक आवासीय भूखंडों आवंटित हुए हैं। जिन पर कब्जा देना भी शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ यहां पर 2 हजार से अधिक औद्योगिक भूखंड आवंटित किए जाने हैं। यही नहीं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में दो कंपनियां भी बनकर तैयार हो गई हैं। जिसमें एक मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो शामिल है। आने वाले एक महीने के अंदर यहां पर उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। जिससे यहां पर आबादी बढ़ेगी बढ़ती। 

गंगा जल की आपूर्ति के मुकाबले आएगा कम खर्चा 
एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2041 तक यहां पर 43 लाख की आबादी हो जाएगी। जिसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने अपने संसाधनों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। फिलहाल भूमिगत जल से लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन बढ़ती आबादी को देखते हुए यमुना जल की आपूर्ति की जाएगी। प्राधिकरण क्षेत्र में 5 किलोमीटर के दायरे में यमुना नदी निकलती है। जहां पर जल शोधन संयंत्र लगाकर पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। यमुना नदी से जल आपूर्ति करने पर गंगाजल की आपूर्ति की उपेक्षा में कम खर्चा आएगा।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि आवंटियों के पीने के पानी के लिए रेनीवेल और ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे है। जिसके लिए जल शोधन संयंत्र लगाए जाएगा। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.