ग्रेटर नोएडा के बाद आगरा में बनेगी नई शारदा यूनिवर्सिटी, योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा के बाद आगरा में बनेगी नई शारदा यूनिवर्सिटी, योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी

ग्रेटर नोएडा के बाद आगरा में बनेगी नई शारदा यूनिवर्सिटी, योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के बाद आगरा में बनेगी नई शारदा यूनिवर्सिटी

Greater Noida News : योगी कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी गई है। जिसमें शारदा यूनिवर्सिटी को भी मंजूरी मिल गई। दरसअल, योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 8 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मंजूरी दी है, जिसमें शारदा विश्वविद्यालय की स्थापना आगरा में करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।

सरकार ने कहा, "शिक्षा की क्वालिटी में भी सुधार होगा"
उन्होंने बताया कि योगी सरकार में उच्च शिक्षा की क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है। आज प्रदेश में पांच सरकारी और पांच निजी विश्वविद्यालय 'ए डबल प्लस' की रैकिंग के हैं। इसके अलावा 'ए प्लस' रैंकिंग के तीन विश्वविद्यालय हैं। वहीं, बड़ी संख्या में 'ए' रैंकिंग विश्वविद्यालय प्रदेश में हैं। जबकि, योगी सरकार से पहले प्रदेश में मात्र तीन 'बी प्लस' रैंकिंग के विश्वविद्यालय थे। प्रदेश को 'वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी' बनाने में निजी विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका साबित होगी। साथ ही साथ शिक्षा की क्वालिटी में भी सुधार होगा।

पहले मुख्य सचिव की समिति और अब योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी
जानकारी के मुताबिक मंत्रिपरिषद ने आगरा में शारदा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए उसकी प्रायोजक संस्था श्री आनन्दस्वरूप एजुकेशनल ट्रस्ट को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 की धारा-6 के प्राविधानों के अन्तर्गत आशय-पत्र निर्गत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी थी। सरकार की ओर से बताया गया कि उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय की स्थापना करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग में प्राप्त प्रस्ताव का परीक्षण होता है। इसके लिए किसी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित की गई समिति शासन को निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करती है। समिति की रिपोर्ट मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने 2 फरवरी 2023 को बैठक करके विचार किया। उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति के आधार पर योगी की कैबिनेट ने यह स्वीकृति प्रदान की है। शारदा विश्वविद्यालय की प्रायोजक संस्था श्री आनन्दस्वरूप एजुकेशनल ट्रस्ट ने आगरा में 12.5 एकड़ से अधिक भूमि क्रय की है। इस जमीन पर यह यूनिवर्सिटी स्थापित होगी।

योगी आदित्यनाथ में उत्तर प्रदेश का परिवेश बदला : पीके गुप्ता
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शारदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.पीके गुप्ता ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य का परिवेश बदल दिया है। अब यूपी तेजी से तरक्की कर रहा है। देश के अग्रणी राज्यों में गिनती होने लगी है। राज्य की कानून-व्यवस्था में अमूल चूल बदलाव देखने के लिए मिला है। जिसकी बदौलत उद्योगपति, निवेशक और कारोबारी यूपी के तरफ चले आ रहे हैं। राज्य का शैक्षणिक परिवेश भी तेजी से बदल रहा है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभारी हूं। उन्होंने हमारे ऊपर भरोसा किया है और आगरा में शारदा यूनिवर्सिटी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। हम राज्य के शैक्षणिक परिवेश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।"

यह शारदा समूह का तीसरा विश्वविद्यालय बनेगा
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा का शारदा विश्वविद्यालय उत्तर भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल है। शारदा यूनिवर्सिटी में 50 से ज्यादा देशों के हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। शारदा विश्वविद्यालय का एक कैंपस उज्बेकिस्तान में स्थापित किया गया है। अफ्रीका के कई देशों में शारदा विश्वविद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बाद आगरा में विश्वविद्यालय दूसरा परिसर होगा। यह समूह का तीसरा विश्वविद्यालय होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.