कहा- बुलडोजर संस्कृति करेगी माफियाओं का इलाज, धीरेन्द्र सिंह ने बोली यह बड़ी बात

चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ : कहा- बुलडोजर संस्कृति करेगी माफियाओं का इलाज, धीरेन्द्र सिंह ने बोली यह बड़ी बात

कहा- बुलडोजर संस्कृति करेगी माफियाओं का इलाज, धीरेन्द्र सिंह ने बोली यह बड़ी बात

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ और धीरेन्द्र सिंह

Rajasthan/Greater Noida Desk : मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान पहुंचे। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से विधायक धीरेंद्र सिंह भी नजर आए। योगी आदित्यनाथ के साथ धीरेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

चित्तौड़गढ़ बहादुर महापुरुषों की भूमि : योगी आदित्यनाथ
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "योगी आदित्यनाथ ने इस धरती का शौर्य और पराक्रम इतिहास के पन्नों पर है। इसका जीता-जागता सबूत हमारे सामने चित्तौड़गढ़ किला दिखाई दे रहा है। चित्तौड़गढ़ बहादुर महापुरुषों की भूमि है। महाराणा प्रताप ने चित्तौड़गढ़ पर किसी विदेशी हुकूमत का राज नहीं होने दिया था। महाराणा प्रताप अपना सब कुछ खत्म करने के लिए तैयार थे। लेकिन दुश्मन के सामने से झुकने के लिए तैयार नहीं थे, यह वही चित्तौड़गढ़ भूमि है। जब भी पराक्रम और बलिदानियों की चर्चा होती है तो चित्तौड़गढ़ का नाम हमेशा लिया जाता है।"

इन माफियाओं को डबल इंजन की सरकार रोकेगी : यूपी मुख्यमंत्री
चीफ मिनिस्टर ने आगे कहा, "मैं राजस्थान में पिछले 4-5 दिनों से चुनाव प्रचार में हूं और जहां भी जाता हूं, तो कहीं खनन माफिया, वन माफिया, पशु माफिया और अनेक माफियाओं की चर्चा होती है। तब मुझे पुराने उत्तर प्रदेश की याद आती है। माफियाओं का इलाज केवल डबल इंजन की सरकार ही है। इन माफियाओं को डबल इंजन की सरकार रोकेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।"

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर संस्कृति का आविष्कार हुआ : चीफ मिनिस्टर योगी
मुख्यमंत्री आगे बोले, "उत्तर प्रदेश से बहुत बड़ा राज्य है। वहां पर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं, लेकिन कर्फ्यू राजस्थान में लगते हैं। आज यूपी में गुंडाराज खत्म हो गया है। क्योंकि हमने बुलडोजर संस्कृति का आविष्कार किया है। प्रदेश में कई खनन माफिया हैं, तो कहीं वन माफिया हैं। 5 सालों में हत्याएं और बलात्कार की घटनाएं हुई हैं।"

कांग्रेस ने आखिरकार क्या किया : योगी आदित्यनाथ
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के एक नेता कहते थे देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। लेकिन मोदी कहते है देश के संसाधनों पर गांव, गरीब, किसान, नौजवान, वंचित और समाज के सभी तबके का है। यही समाज की आधारशिला है। आखिर 5 वर्ष में ऐसा क्या हो गया कि वो राजस्थान रोजगार, पर्यटन, विकास और अन्नदाता किसानों की खुशहाली में नंबर वन पर नहीं है। आज राजस्थान महिला संबंधित अपराध से लेकर साइबर संबंधित अपराध में नंबर वन पर है।"

भक्ति, शक्ति, बलिदान और शौर्य की भूमि चितौड़गढ़ : धीरेन्द्र सिंह
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "भक्ति, शक्ति, प्यार, बलिदान और शौर्य की भूमि चितौड़गढ़ है। चित्तौड़गढ़ ने हमेशा सनातनी संस्कृति की रक्षा की है। इसके अलावा राष्ट्रवाद के मस्तक को भी ऊंचा किया है। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि चित्तौड़गढ़ की जनता उस पार्टी को चुनेगी, जो सनातनी संस्कृति को ऊंचाई तक लेकर जा रही है। जो पार्टी राष्ट्रीय को मजबूती की तरफ लेकर जा रही है, वही चित्तौड़गढ़ की जनता की पसंद है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.