योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर को दी एक और महिला डिग्री काॅलेज की सौगात, जानिए कहां बनेगा

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर को दी एक और महिला डिग्री काॅलेज की सौगात, जानिए कहां बनेगा

योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर को दी एक और महिला डिग्री काॅलेज की सौगात, जानिए कहां बनेगा

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर को दी एक और महिला डिग्री काॅलेज की सौगात

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की लड़कियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जिले को एक और महिला डिग्री कॉलेज की सौगात दी है। यह जानकारी जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरेंद्र सिंह ने दी है। धीरेंद्र सिंह ने बताया, "मुख्यमंत्री जी के हस्तक्षेप की बदौलत डिग्री कॉलेज की मंजूरी के 3 वर्ष बाद वित्तीय स्वीकृति हुई। साथ-साथ प्रथम किश्त के रूप में 1.07 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब जल्दी महिला डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा।"

धीरेंद्र सिंह ने कहा, "वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब तक जेवर विधानसभा को तीसरे कन्या महाविद्यालय की सौगात मिली है। 'प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम' के तहत स्वीकृत यह महाविद्यालय दनकौर क्षेत्र में बनाया जाएगा। मेरे प्रस्ताव पर अल्पसंख्यक कार्य भारत सरकार की 19वीं इम्पावर्ड कमेटी ने अक्टूबर 2019 में गौतमबुद्ध नगर के दनकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। जिसमें शासन स्तर पर 3 साल तकनीकी कारणों से वित्तीय स्वीकृति प्रदान नहीं की जा सकी।"

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने निरंतर पैरवी की और यह प्रकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा। मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। तब जाकर दनकौर को महिला डिग्री कॉलेज की यह सौगात मिली है। कॉलेज का निर्माण करने के लिए पहली किश्त के रूप में 1 करोड़, 7 लाख, 86 हजार 600 रुपये की धनराशि जारी की गई है।    जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया, "यह पहला मौका है, जब देश आजाद होने के बाद महज 5 साल के कार्यकाल में एक ही विधानसभा क्षेत्र को 3 डिग्री कॉलेजों की सौगात मिली है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि इनमें 2 महाविद्यालय महिला डिग्री कॉलेज के रूप में स्वीकृत किए गए हैं। रबूपुरा स्थित डिग्री कॉलेज आरंभ हो चुका है। जेवर में बन रहे डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। प्रथम किश्त जारी होने के बाद शीघ्र ही दनकौर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा।"

विधायक ने आगे कहा, "यह शिक्षा के क्षेत्र में जेवर विधानसभा के लिए एक उपलब्धि कही जायेगी। अगर हम एक महिला को शिक्षित करते हैं तो हम एक परिवार ही नही बल्कि पूरे गांव को शिक्षित करने की दिशा में बढते हैं। दनकौर में बनने वाला यह कन्या महाविद्यालय मेरी उन बहनों को समर्पित है, जो दूरी और आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाती हैं।" महाविद्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.