योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए रवाना, वापस जा रहे भाजपा कार्यालय 

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए रवाना, वापस जा रहे भाजपा कार्यालय 

योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए रवाना, वापस जा रहे भाजपा कार्यालय 

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ का काफिला

Greater Noida News : योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में प्रेस वार्ता करने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। थोड़ी देर पहले उनके काफिले ने चिल्ला बॉर्डर के माध्यम से दिल्ली में एंट्री की है। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ वापस दिल्ली में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय जा रहे हैं। जहां पर पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता मौजूद हैं।

दोपहर 2:30 आए ग्रेटर नोएडा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचे। बुधवार की सुबह से ही योगी आदित्यनाथ दिल्ली में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में थे, वहां से गाड़ी में सवार होकर चिल्ला बॉर्डर से होते हुए ग्रेटर नोएडा में स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पहुंचे। वहां पर सीएम योगी ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के बाद ग्रेटर नोएडा के क्यामपुर गांव में स्थित सरकारी विद्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का जायजा लिया। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

19वीं बार आए ग्रेटर नोएडा
योगी आदित्यनाथ अब तक सत्ता में होने के बाद करीब 18 बार गौतमबुद्ध नगर का चुके हैं। आज बुधवार को मुख्यमंत्री 19वीं बार ग्रेटर नोएडा आए हैं। योगी आदित्यनाथ ने आज ग्रेटर नोएडा में कोरोना को लेकर प्रेस वार्ता की। योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में जायजा लिया और कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का भी निरिक्षण किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.