योगी आदित्यनाथ दादरी पहुंचे, सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा का अनावरण किया

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ दादरी पहुंचे, सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा का अनावरण किया

योगी आदित्यनाथ दादरी पहुंचे, सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा का अनावरण किया

Tricity Today | CM Yogi Adityanath

Yogi Adityanath in Dadri : आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का ग्रेटर नोएडा दौरा शुरू हुआ है। ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दादरी पहुंच गए हैं। वह कस्बे के मिहिरभोज महाविद्यालय में सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा का अनावरण कर दिया है। योगी इंडिया एक्सपोमार्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए मिहिर भोज कॉलेज पहुंचे हैं। पहले सीएम को कार से दादरी जाना था लेकिन मौसम साफ हो गया और वह हेलीकॉप्टर से ही दादरी पहुंचे हैं। सुबह से पड़ रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंच पर पहुंचे सीएम का जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मंच पर पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने नारे लगाकर योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, उत्तराखंड के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पण्डित, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने स्वागत किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.