योगी आदित्यनाथ का गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत, कहा- आप जैसा कोई नहीं

लोकसभा चुनाव 2024 : योगी आदित्यनाथ का गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत, कहा- आप जैसा कोई नहीं

योगी आदित्यनाथ का गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत, कहा- आप जैसा कोई नहीं

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ का रकम सिंह भाटी ने किया स्वागत

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वेस्ट और ईस्ट यूपी में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। कुछ दिनों पहले योगी आदित्यनाथ वेस्ट यूपी के गाजियाबाद जिले में पहुंचे। जहां पर गौतमबुद्ध नगर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रकम सिंह भाटी ने उनका स्वागत किया। रकम सिंह भाटी के अलावा कई दिग्गज नेता मौके पर मौजूद रहे। 

"योगी आदित्यनाथ जैसा कोई नहीं"
इस दौरान रकम सिंह भाटी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विश्व स्तरीय कामयाबी हासिल की है। पहले उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम था, लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, तब से अपराध के साथ अपराधियों का खत्म हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान पूरे विश्व में अलग है। योगी आदित्यनाथ ने हमारे ग्रेटर नोएडा को भी विशेष पहचान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के माध्यम से दी है। भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहा है। सभी पार्टियों ने केवल वादे किए थे, लेकिन पूरा सिर्फ योगी आदित्यनाथ ने किया। योगी आदित्यनाथ जैसा पूरे देश में कोई नेता नहीं है। 

कौन है रकम सिंह भाटी
रकम सिंह भाटी काफी समय तक गौतमबुद्ध नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में काफी अहम और जिम्मेदार पद पर काम किया है। रकम सिंह भाटी ने समाजवादी पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ काफी प्रदर्शन किए थे। रकम सिंह भाटी की गिनती उत्तर प्रदेश की दिग्गज नेताओं में की जाती है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में भी उनका अहम रोल रह चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.