योगी आदित्यनाथ सोमवार को गौतमबुद्ध नगर आएंगे, डॉ.महेश शर्मा के लिए मांगेंगे वोट

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ सोमवार को गौतमबुद्ध नगर आएंगे, डॉ.महेश शर्मा के लिए मांगेंगे वोट

योगी आदित्यनाथ सोमवार को गौतमबुद्ध नगर आएंगे, डॉ.महेश शर्मा के लिए मांगेंगे वोट

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ और डॉ.महेश शर्मा

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी पार्टियों मैदान में आ गई हैं। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पीछे नहीं है। योगी आदित्यनाथ आगामी 1 अप्रैल 2024 को गौतमबुद्ध नगर आएंगे। जहां पर योगी आदित्यनाथ सांसद पद के उम्मीदवार डॉक्टर महेश शर्मा के लिए वोट मांगेंगे। इसको लेकर पिछले एक हफ्ते से तैयारी चल रही है।

5 दिनों में 15 जिलों का दौरा
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक बनाया है। योगी आदित्यनाथ 5 दिनों में 15 जिलों का दौरा करने वाले हैं। जिनमें से तीन दिन बीत गए हैं। अब योगी आदित्यनाथ आगामी सोमवार (एक अप्रैल 2024) को नोएडा आएंगे और सांसद पद के उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा के लिए वोट मांगने का काम करेंगे। बताया जा रहा है कि उनका स्वागत में पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और तीनों विधायक होंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.