ग्रेटर नोएडा के निवासी वरुण सिंह भाटी को योगी आदित्यनाथ देंगे लक्ष्मण पुरुस्कार

उपलब्धि : ग्रेटर नोएडा के निवासी वरुण सिंह भाटी को योगी आदित्यनाथ देंगे लक्ष्मण पुरुस्कार

ग्रेटर नोएडा के निवासी वरुण सिंह भाटी को योगी आदित्यनाथ देंगे लक्ष्मण पुरुस्कार

Tricity Today | वरुण सिंह भाटी और धीरेन्द्र सिंह

उत्तर प्रदेश दिवस पर रविवार को लखनऊ में रिया पैरा ओलंपिक-2016 के कांस्य पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ी वरुण सिंह भाटी को लक्ष्मण पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। 

24 जनवरी 2021 को "उत्तर प्रदेश दिवस" के अवसर पर जेवर विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर गांव  निवासी वरुण सिंह भाटी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इसके अलावा वरुण सिंह भाटी को 3 लाख 11 हजार रुपये भी सम्मान के रूप में दिए जायेंगे। वरुण सिंह भाटी रियो पैरा ओलंपिक 2016 के कांस्य पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित है। 

जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजन खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की कोई योजना नहीं थी। लेकिन पिछले 3 सालों से वह इस कार्य पर लगातार प्रयास कर रहे थे कि दिव्यांगजन खिलाड़ियों को भी उत्तर प्रदेश सरकार सम्मानित करें। उनकी यह मेहनत आखिरकार सफल हो गई है। 

उन्होंने कहा कि जेवर विधानसभा और प्रदेश के नौजवानों के लिए प्रदेश सरकार कई-कई योजनाएं संचालित करने के लिए संकल्पित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश का नौजवान देश और दुनिया में नाम रोशन करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.