ग्रेटर नोएडा के लाल कवि अमित शर्मा को योगी सरकार ने किया सम्मानित, छठी क्लास से शुरू हुआ कविताओं का कारवां

गर्व की बात : ग्रेटर नोएडा के लाल कवि अमित शर्मा को योगी सरकार ने किया सम्मानित, छठी क्लास से शुरू हुआ कविताओं का कारवां

ग्रेटर नोएडा के लाल कवि अमित शर्मा को योगी सरकार ने किया सम्मानित, छठी क्लास से शुरू हुआ कविताओं का कारवां

Tricity Today | कवि अमित शर्मा को किया सम्मानित

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के लाल कवि अमित शर्मा ने एक बार फिर अपने जिले का नाम रोशन किया है। इस बार उनको उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया है। वह गौतमबुद्ध नगर जिले के पहले ऐसे व्यक्ति है, जिनको उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की तरफ से सम्मानित किया गया है। वैसे तो कवि अमित शर्मा सैनी गांव के रहने वाले हैं, लेकिन यह पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले के लिए गर्व की बात है।

17 सालों से कविता लिख रहे हैं अमित शर्मा
कवि अमित शर्मा को बचपन से ही कविताएं लिखना और किताबें पढ़ने का शौक था। उन्होंने पहली कविता कक्षा 6 में लिखी थी और उसके बाद उन्होंने अपनी कलम से कविताओं का कारवां लिखना शुरु कर दिया। वह पिछले करीब 17 सालों से कविता लिख रहे हैं। उनको अभी तक उत्तर प्रदेश के अलावा नेशनल और इंटरनेशनल काफी अवार्ड भी मिल चुके हैं। अमित शर्मा की माता कहती है कि इस दौरान उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना भी किया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया
कवि अमित शर्मा ने उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण शुक्ला का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्था उनको इतना बड़ा सम्मान दे सकती हैं। यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पल है। 

दी कविताओं की गाथाएं विदेशियों को सुनाई
आपको बता दें कि कवि अमित शर्मा हिन्दी कवियों में एक बड़ा चेहरा है। अमित शर्मा लगातार काफी सालों से राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय जागरण पर कार्य कर रहे हैं। भारत की पहचान पूरे विश्व में कायम करने के लिए और हिन्दी कविताओं की गाथाएं विदेशियों को सुनाने के लिए वह काफी बार विदेशी दौरा भी कर चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.