व्रत में पी सकते हैं ये 7 चीज, बिना खाए मिलेगी डबल एनर्जी

सावन का दूसरा सोमवार : व्रत में पी सकते हैं ये 7 चीज, बिना खाए मिलेगी डबल एनर्जी

व्रत में पी सकते हैं ये 7 चीज, बिना खाए मिलेगी डबल एनर्जी

Google Images | Symbolic images

Greater Noida Desk : आज सावन का दूसरा सोमवार हैं। आज के दिन कई लोगों ने उपवास रखा हैं और मन्दिरों में जाकर भोलेनाथ का रूद्राअभिषेक व पूजा-अर्चना की। चलिए जानते हैं कि सोमवार के व्रत में ऐसी कौन-कौन से सॉफ्ट पेय ड्रिंक का उपयोग करें कि हमारी बॉडी को ऊर्जा मिलें।

नारियल पानी 
नारियल शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे हमें एनर्जी मिलती हैं। इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैंगनीज जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसके कई सारे फायदे हैं। यह हद्रय रोग के लिए काफी फायदेमंद है। ताजे नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल करें।

पुदीने का शर्बत
व्रत में पुदीने का शरबत पीने से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इससे आपको पेट में भी कोई समस्या नहीं होगी। इसमें प्रोटीन, मेंथोल, विटामिन-ए, कॉपर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

तरबूज का जूस
तरबूज एक ऐसा फल हैं, जिसमें जल की मात्रा ज्यादातर होती है। उपवास के दौरान इसका जूस पीने से आपको एनर्जी मिलती हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके अलावा शरीर को डिहाइड्रेड भी नहीं होने देता है।

नीबू पानी
गर्मियों में नीबू पानी का प्रयोग रोजाना के दिनचर्या में ज्यादातर किया जाता है। चाहें वो अतिथि के आगमन के लिए हो या व्रत के लिए उपयोग किया जायें। आप व्रत में सादे पानी की जगह नींबू पानी पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इससे आपकी इम्युनिटी पावर बढ़ती है।

छाछ, दही और लस्सी
गर्मियों में ज्यादातर लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए आप अपने खाने में दही को शामिल करे सकते हैं, जिससे आपका पाचन तंत्र सही रहेगा। चाहे तो आप दही की ठण्डी लस्सी भी बना सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार है। व्रत में आप छाछ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। छाछ कैल्शियम का समृद्ध स्रोत है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.