नगर निकाय चुनाव में जुटी आप, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र

Greater Noida News : नगर निकाय चुनाव में जुटी आप, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र

नगर निकाय चुनाव में जुटी आप, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र

Tricity Today | बैठक

Greater Noida : नगर निकाय चुनाव की तैयारी और बूथ स्तर पर संगठन बनाने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिला संगठन निर्माण प्रभारी ओमबीर पहलवान और निर्वतमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादोन की मौजूदगी में नगर पंचायत दनकौर में सिलारपुर रोड स्थिति मलिक फार्म हाउस पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर प्रभारी उदयवीर मलिक और संचालन जिला संगठन सहप्रभारी नितिन प्रजापति ने किया। 

पार्टी के काम में जुटे : जिला अध्यक्ष
जिला संगठन प्रभारी ओमबीर पहलवान ने कहा कार्यकर्ता अभी से अपने गली मोहल्ला में लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताएं और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। पार्टी निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादोन ने कार्यकर्ताओं से कहा निकाय चुनाव नजदीक है यदि आप लोग दनकौर नगर पंचायत में व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर आज से पार्टी के काम जुट जाते है तो इस बार दनकौर में चैयरमेन और सभी वार्डो में सभासद आम आदमी पार्टी के बनेंगे।

पार्टी की रीढ़ होंगे कार्यकर्ता
उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता अपने आसपास पड़ने वाले बूथ के मतदाताओं के पास जा कर आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब सरकार द्वारा किए गए काम, पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं व उनमें से व्यवस्था परिवर्तन की इच्छा रखने वाले लोगों की सूची तैयार करें। इन लोगों को आम आदमी पार्टी परिवर्तन योद्धा बनाएगी, यही पार्टी के रीढ़ होंगें। परिवर्तन योद्धा ही जनता की स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

इस दौरान कपिल यादव, डॉ नौशेर खान, जीतन नागर, रामभूल सिंह, सुनील नागर, अमरपाल ठाकुर, रिंकू नागर, वकील कुरैशी, संदीप शर्मा, धन्नी नागर, ठा यतेन्द्र सिंह भाटी, सोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.