महिला डॉक्टर की कार पर युवकों ने किया पथराव, मुकदमा दर्ज

Greater Noida News : महिला डॉक्टर की कार पर युवकों ने किया पथराव, मुकदमा दर्ज

महिला डॉक्टर की कार पर युवकों ने किया पथराव, मुकदमा दर्ज

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : सोमवार को दनकौर के सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर के ड्यूटी जाते समय  बाइक सवार दो युवकों ने कार पर हमला कर दिया। महिला डॉक्टर की कार पथराव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। महिला डॉक्टर की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 

दनकौर के पीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर रश्मि शर्मा सोमवार को अपने ग्रेटर नोएडा जलवायु विहार स्तिथ आवास से दनकौर पीएचसी ड्यूटी हेतु जा रही थी। एक संकरे रास्ते पर बाइक सवार 02 युवक और महिला डॉक्टर कोई कार टकराते टकराते बच गयी थी। इसी बात से गुस्सा होकर बाइक सवार युवको ने महिला डॉक्टर की कार पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में महिला डॉक्टर की कार का शीशा टूट गया था। महिला डॉक्टर ने इस सम्बन्ध में दनकौर पुलिस से शिकायत की है। 

थाना प्रभारी दनकौर संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गयी है। आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.