कश्मीर से आया युवक ग्रेटर नोएडा की लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा

BREAKING : कश्मीर से आया युवक ग्रेटर नोएडा की लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा

कश्मीर से आया युवक ग्रेटर नोएडा की लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा

Tricity Today | Dial 112

ग्रेटर नोएडा में एक कश्मीरी युवक को एमबीए की छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एक छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि एक युवक उसका पीछा कर रहा है। वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है और दोस्ती करने का दवाब बना रहा है। इसका जब छात्रा विरोध कर रही है। लेकिन युवक फिर भी नहीं मान रहा है।  

सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा द्वारा बताई जगह पर तुरंत पीसीआर भेजी और आरोपी युवक को कैलाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छात्रा ने नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान सईद हुसैन निवासी गांदरबल कश्मीर के रूप में हुई। यह युवक फिलहाल दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद बिलाल हॉस्टल में रह रहा था। पुलिस कश्मीरी  युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.