गोवंश भगाने गया युवक यमुना नदी में डूबा, कोई मदद नहीं मिलने से 16 घंटे बाद निकली लाश

Greater Noida : गोवंश भगाने गया युवक यमुना नदी में डूबा, कोई मदद नहीं मिलने से 16 घंटे बाद निकली लाश

गोवंश भगाने गया युवक यमुना नदी में डूबा, कोई मदद नहीं मिलने से 16 घंटे बाद निकली लाश

Tricity Today | विकास का फाइल फोटो

Greater Noida News : रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। करीब 21 साल का विकास यमुना नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ को बुलाने की मांग की, लेकिन समय पर कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के करीब 16 घंटे तक कोई भी राहत दल मौके पर नहीं आया। जिसकी वजह से युवक की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर एनडीआरएफ की टीम या राहत दल मौके पर आता तो युवक की जान बच जाती।

दो साल पहले हुई थी शादी
फलैदा गांव के निवासी सौरव ने बताया कि विकास (21 वर्षीय) अपने बीवी बच्चों के साथ फलैदा गांव में रहता था। विकास के माता-पिता का निधन हो चुका है। घर में उसकी बीवी, उसका एक छोटा बेटा और छोटा भाई है। घर की सारी जिम्मेदारी विकास के कंधों पर थी। विकास की शादी 2 साल पहले हुई थी।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा
उन्होंने बताया कि रविवार को विकास खेत में गया था। विकास के खेत गौशाला के पास स्थित है। शुक्रवार को दोपहर के समय विकास के खेत में गोवंश आ गए। जिनको खेत से निकालने के लिए विकास उनके पीछे भागने लगा। इस दौरान गोवंश यमुना नदी में डूब गया। विकास भी उनके पिछे यमुना नदी में कूद गया। इस घटना में गोवंश को बाहर निकल गया, लेकिन विकास नदी में ही डूब गया।

एनडीआरएफ या कोई राहत दल नहीं पहुंचा
ग्रामीणों को कहना है कि इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी और एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की, लेकिन सही समय पर कोई राहत दल नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने किसी तरीके से विकास का शव यमुना नदी से बाहर निकाला। इस घटना के बाद फलैदा गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.