मुख्यमंत्री 101 उपहार नीलाम करेंगे, बाढ़ राहत पर खर्च होगा पैसा

Gurugram News : मुख्यमंत्री 101 उपहार नीलाम करेंगे, बाढ़ राहत पर खर्च होगा पैसा

मुख्यमंत्री 101 उपहार नीलाम करेंगे, बाढ़ राहत पर खर्च होगा पैसा

Tricity Today | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

- 15 अगस्त तक लेना होगा हिस्सा 
-पोर्टल पर करना होगा आवेदन 
-उपहारों से प्राप्त धनराशि बाढ़ राहत कार्यों में की जाएगी खर्च 

 

Gurugram News : मुख्यमंत्री उपहार योजना के पहले चरण की कामयाबी के बाद अब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को मिले उपहारों की एक बार फिर नीलामी की जाएगी। दूसरे चरण में 101 उपहारों की नीलामी होगी। इससे मिले धन को बाढ़ राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री उपहार योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत सीएम को मिले उपहारों की नीलामी की जाती है। इस योजना के पहले चरण में 51 उपहारों की नीलामी की गई थी। पहले चरण की कामयाबी के बाद अब दूसरे चरण में भी उपहार नीलामी का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://cmuphaarhry.com/ पर 15 अगस्त, 2023 तक बोली लगाई जा सकती है। इसमें कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करके इन उपहारों की नीलामी में भाग ले सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उपहारों से प्राप्त धनराशि को बाढ़ राहत कार्यों में खर्च करने का फैसला लिया गया है।

धनराशि देकर सामाजिक कार्यों में करें सहयोग 
डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल पर हर उपहार के साथ उसकी बेस राशि अंकित की गई है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित राशि से ऊपर बोली लगाकर अपने सामर्थ्य के अनुसार धनराशि दे सकता है और उपहार खरीद सकता है। ऐसे बोलीदाताओं को मुख्यमंत्री स्वयं उपहार भेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि बोलीदाता चाहे तो वह उपहार कोरियर से भी प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री की सोच है कि लोगों को समाज के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इसमें बढ़ चढ़कर भाग लें और सामर्थ्य अनुसार धनराशि देकर सामाजिक कार्यों में सहयोग करें। 

पोर्टल पर करना होगा आवेदन 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा सम्मान स्वरूप भेंट किए गए उपहारों को नीलाम करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है। इस योजना के पहले चरण में 51 उपहारों की नीलामी की गई थी। इन उपहारों से प्राप्त राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिये जनकल्याण के कार्यों पर खर्च किया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.