जिले के 13 प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित, एक से बढ़कर एक तकनीक देखेंगे

गुरुग्राम में तीन दिवसीय मेले की तैयारी : जिले के 13 प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित, एक से बढ़कर एक तकनीक देखेंगे

जिले के 13 प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित, एक से बढ़कर एक तकनीक देखेंगे

Google Image | Symbolic Image

Gurugram News : 10 मार्च को हिसार के बालसमंद रोड स्थित मेला ग्राउंड में हरियाणा कृषि विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दिन दिवसीय मेले का आयोजन किसानों के लिए किया जायेगा। इसकी जानकारी डीसी निशांत कुमार यादव ने दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा और चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के संयुक्त तत्वावधान मेले में जिला  के 13 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को नई तकनीक और अनुसंधानों का लाभ पहुंचाने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। 

तकनीक और अनुसंधानों का किसान उठायेंगे लाभ 
तकनीक और अनुसंधानों से किसान अपने खेत में गुणवत्तापरक और  रसायनिक खाद रहित प्राकृतिक खेती के जरिये अधिक लाभ कमा सकेंगे। ऐसे ही प्रगतिशील किसानों को हिसार में होने वाले प्रदेश स्तरीय मेले में सम्मानित किया जाएगा। निशांत कुमार यादव ने बताया कि 10 मार्च को सटीक कृषि एवं फसल विविधिकरण, 11 मार्च को मोटा अनाज सर्वोत्तम खाद एवं प्राकृतिक खेती और 12 मार्च को कृषि नवाचार विषय से संबंधित कार्यक्रम होंगे। उन्होंने जिले के किसानों से इस कृषि विकास मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

जिले के ये किसान होंगे सम्मानित
कृषि विभाग गुरुग्राम के उपनिदेशक डॉ अनिल तंवर ने बताया कि जिला गुरुग्राम में 5 एकड़ से कम भूमि वाले प्रगतिशील किसानों में गांव माकड़ोला के सतीश कुमार, साढ़राणा के तेजिंदर यादव, फर्रुखनगर के मान सिंह यादव, करण सिंह, 5 एकड़ से 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों में गांव पथरेड़ी के वेद सिंह, बहलपा के ओम प्रकाश, लांगड़ा के आजाद सिंह, झटोला के दीपक, जबकि 10 एकड़ या इससे अधिक भूमि वाले किसानों में लोकरा के अशोक कुमार, हमीरपुर के महेश व केशव चौहान, चंदू के संजीव यादव और बाबड़ा बांकीपुर के जयपाल सिंह को प्रगतिशील किसान के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.