90 सीटों पर 1743 उम्मीदवार जमा रहे अपना भाग्य, देखिए कहां से कितने प्रत्याशी खड़े

हरियाणा विधानसभा चुनाव : 90 सीटों पर 1743 उम्मीदवार जमा रहे अपना भाग्य, देखिए कहां से कितने प्रत्याशी खड़े

90 सीटों पर 1743 उम्मीदवार जमा रहे अपना भाग्य, देखिए कहां से कितने प्रत्याशी खड़े

Google Photo | हरियाणा विधानसभा चुनाव

Gurugram News : हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 5 अक्टूबर को राज्य के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इस बार चुनावी मैदान में कुल 1743 उम्मीदवार उतरेंगे। जिन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर थी। जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को जांच के बाद सही पाए गए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है। 

कौन सी सीट से कितने उम्मीदवार खड़े
  1. आदमपुर : 19 
  2. अंबाला कैंट : 22 
  3. अंबाला सिटी : 20 
  4. असंध : 22 
  5. अटेली : 16 
  6. बाढडा : 19 
  7. बड़खल : 19 
  8. बादली : 15 
  9. बादशाहपुर : 22 
  10. बहादुरगढ़ : 19 
  11. बल्लभगढ़ : 11 
  12. बरौदा : 11 
  13. बरवाला : 15 
  14. बावल : 14 
  15. बवानी खेड़ा : 22 
  16. बेरी : 19 
  17. भिवानी : 33 
  18. डबवाली : 25 
  19. दादरी : 23 
  20. ऐलनाबाद : 15 
  21. फरीदाबाद : 13 
  22. फरीदाबाद एनआईटी : 17
  23. फतेहाबाद : 35
  24. फिरोजपुर : 13
  25. गन्नौर : 15
  26. गढी किलोई सांपला : 14
  27. घरौंडा : 12
  28. गोहाना : 18
  29. गुहला : 22
  30. गुड़गांव : 36
  31. हांसी : 24
  32. हथीन : 13
  33. हिसार : 28
  34. होडल : 18
  35. इंद्री : 10
  36. इसराना : 13
  37. जगाधरी : 23
  38. झज्जर : 13
  39. जींद : 23
  40. जुलाना : 20
  41. कैथल : 16
  42. कलानौर : 16
  43. कालावली : 12
  44. कलायत : 30 
  45. कालका : 19
  46. करनाल : 19
  47. खरखौदा : 16
  48. कोसली : 24
  49. लाडवा : 27
  50. लोहारू : 20
  51. महेंद्रगढ़ : 24
  52. महम : 24
  53. मुलाना : 15
  54. नलवा : 25
  55. नांगल चौधरी : 12
  56. नारायणगढ़ : 20
  57. नारनौल : 18
  58. नारनौद : 31
  59. नरवाना 18
  60. नीलोखेड़ी : 23
  61. नुहूं : 16
  62. पलवल : 17
  63. पंचकूला : 19
  64. पानीपत शहर : 17
  65. पानीपत ग्रामीण : 18
  66. पटौदी : 12
  67. पेहवा : 17
  68. पृथला : 21
  69. पुन्हाना : 12
  70. पुंडरी : 30
  71. रादौर : 14
  72. राई : 18
  73. रानिया : 27
  74. रतिया : 18
  75. रेवाड़ी : 19
  76. रोहतक : 21
  77. सढौरा : 12
  78. सफीदों : 28
  79. समालखा : 13
  80. शाहबाद : 17
  81. सिरसा : 22
  82. सोहना : 25
  83. सोनीपत : 17
  84. थानेसर : 14
  85. तिगांव : 19
  86. टोहाना : 17
  87. तोशाम : 28
  88. उचाना कलां : 34
  89. उकलाना : 11
  90. यमुनानगर : 20
उचाना कलां बनी हरियाणा की सबसे हॉट सीट
हरियाणा विधानसभा चुनाव में उचाना कलां सीट इस बार सबसे चर्चित और हॉट सीटों में से एक बनकर उभरी है। यहां तिकोना मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां तीन बड़े राजनीतिक दिग्गज आमने-सामने हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस सीट से जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार हैं। वहीं, कांग्रेस ने बृजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह के बेटे हैं। इनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से देवेंद्र अत्री ताल ठोक रहे हैं। 

मुकाबला बेहद दिलचस्प
इस सीट की खासियत यह भी है कि उचाना कलां से इस बार सबसे अधिक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जो इसे राज्य की सबसे प्रतिस्पर्धी सीटों में से एक बनाता है। यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। हर उम्मीदवार अपनी राजनीतिक पकड़ और समर्थन को साबित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।

इंद्री विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम नामांकन
वहीं, करनाल जिले के इंद्री विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। यह राज्य के अन्य हलकों की तुलना में काफी कम है। चुनावी मुकाबलों की तीव्रता इन दोनों सीटों पर मतदाताओं के बीच उत्सुकता का विषय बनी हुई है।  अब सभी की निगाहें 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.