तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी वीजा दिखा कर करते थे पुलिस को गुमराह

गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच की रेड : तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी वीजा दिखा कर करते थे पुलिस को गुमराह

तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी वीजा दिखा कर करते थे पुलिस को गुमराह

Tricity Today | क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Gurugram News : हरियाणा की आर्थिक राजधानी गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच ने अवैध वीजा दिखाकर रह रहे एक महिला सहित तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। सेक्टर-67 में स्थित फ्लाइंग क्लब में जब क्राइम ब्रांच ने छापा मारा तो वहां कई विदेशी नागरिक मौजूद थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी विदेशी नागरिकों ने कार्रवाई में बाधा भी डाली। पूछताछ में पता चला कि नशे में धुत ये विदेशी नागरिक वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका निवासी
सूचना मिलते ही सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम सेक्टर-67 के फ्लाइंग क्लब में पहुंची। क्लब में विदेशी नागरिकों द्वारा शराब व अन्य नशे का सेवन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने विदेशी नागरिकों की तलाशी लेने का प्रयास किया तो कुछ विदेशी नागरिकों ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली। जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान नाइजीरिया की अलीमा मुस्तफा और साउथ अफ्रीका के मिकोलब व कैमारा के रूप में हुई। ये विदेशी नागरिक दिल्ली में रहते थे और इनके पास वैध वीजा भी नहीं था।

भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास वैध वीजा न होने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और फॉरेनर्स एक्ट-1946 की अनुच्छेद 14(a) और 14(b) के तहत सेक्टर-65 गुरुग्राम में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.