बीते पांच साल में बार-बार गलत साबित हुए अनुमान, जानिए कितनी बार रहा हकीकत से दूर

कितना सटीक है एग्जिट पोल : बीते पांच साल में बार-बार गलत साबित हुए अनुमान, जानिए कितनी बार रहा हकीकत से दूर

बीते पांच साल में बार-बार गलत साबित हुए अनुमान, जानिए कितनी बार रहा हकीकत से दूर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Gurugram News : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सार्वजनिक किए गए हैं। लेकिन ये सवाल उठना लाजिमी है कि क्या इन पर भरोसा किया जा सकता है, खासकर जब पिछले कुछ वर्षों में कई बार इनके अनुमान गलत साबित हुए हैं। एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों का दावा है कि वे मतदाताओं के मूड के आधार पर पूर्वानुमान तैयार करती हैं। लेकिन जब पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर नज़र डालते हैं, तो एक अलग तस्वीर सामने आती है। एग्जिट पोल अक्सर चुनाव परिणामों का सटीक अनुमान नहीं लगा पाते हैं, जिससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए को मिली प्रचंड जीत का अनुमान कई एग्जिट पोल नहीं लगा सके। हालांकि एग्जिट पोल यह जरूर बताया गया था कि एनडीए सत्ता में आ रही है, इतनी बड़ी जीत का अंदाजा लगाने से वे चूक गए। आठ एग्जिट पोल ने एनडीए को लगभग 283 और यूपीए को 105 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था, जबकि असल में एनडीए को 336 सीटें मिलीं। इसी तरह 2019 के चुनावों में एनडीए के लिए 306 सीटों का अनुमान लगाया गया, जबकि नतीजों में उन्हें 353 सीटें मिलीं। जिससे पता चलाता है कि  एग्जिट पोल मतदाताओं के सही मूड को समझने में विफल रहे।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कई बार गलत हुआ एग्जिट पोल का अनुमान  
एग्जिट पोल की चूक सिर्फ लोकसभा चुनावों तक सीमित नहीं है। 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल ने भाजपा को 61 से 80 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की, लेकिन भाजपा को केवल 40 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं, जो एग्जिट पोल के अनुमान के विपरीत था। इसके अलावा, 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने कांग्रेस की जीत का दावा किया था, जबकि असल परिणाम में भाजपा ने सत्ता में वापसी की।

2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
2023 के ही हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई थी, जिसमें पार्टी को 140 से 162 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। भाजपा ने 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर राज्य में लगातार पांचवीं बार सरकार बनाई। एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के पर्याप्त कारण हैं। चुनाव परिणामों के पूर्वानुमान में इनकी लगातार गलत हो रही भविष्यवाणियों ने मतदाता और राजनीतिक विश्लेषकों दोनों के लिए चिंता पैदा की है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.