गुरुग्राम सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानिए किसका पलड़ा है भारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव : गुरुग्राम सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानिए किसका पलड़ा है भारी

गुरुग्राम सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानिए किसका पलड़ा है भारी

Google Images | भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

Gurugram News : हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में गुरुग्राम सीट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जाती है।

गुरुग्राम में हुई बैठक
गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में हुई दो दिवसीय मैराथन बैठक में गुरुग्राम सीट पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भी भाग लिया। गुरुग्राम सीट पर भाजपा के सामने एक बड़ा सवाल यह है कि क्या वह तीसरी बार भी वैश्य समाज के किसी चेहरे को टिकट देगी या फिर इस बार किसी पंजाबी उम्मीदवार पर दांव लगाएगी। यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गुरुग्राम में पंजाबी मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, जबकि वैश्य समुदाय दूसरे नंबर पर है।

वैश्य समुदाय के उम्मीदवार को मिलेगा टिकट?
पिछले दो चुनावों में भाजपा ने वैश्य समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट देकर जीत हासिल की है। इस बार भी पार्टी एक ऐसे मजबूत वैश्य चेहरे की तलाश में है, जो न केवल अपने समुदाय में बल्कि पंजाबी और जाट समाज में भी प्रभाव रखता हो। वैश्य समुदाय से टिकट के दावेदारों में नवीन गोयल का नाम सबसे आगे है। गोयल मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं और पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी हैं। 2019 में उन्हें 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी की अभियान समिति में शामिल किया गया था, जो उनके राजनीतिक कद को दर्शाता है।

पंजाबी समुदाय से भी किसी मजबूत उम्मीदवार पर हो रही चर्चा
गोयल व्यापारियों, उद्योगपतियों और वैश्य समुदाय में काफी लोकप्रिय हैं। उनका मानना है कि वे न केवल अपने समुदाय बल्कि अन्य वर्गों के मतदाताओं को भी आकर्षित कर सकते हैं। हालांकि, भाजपा इस बार पंजाबी समुदाय से भी किसी मजबूत उम्मीदवार पर विचार कर रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, "हम सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहते हैं। गुरुग्राम में पंजाबी मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके समुदाय से किसी उम्मीदवार को टिकट देने पर भी विचार किया जा रहा है।"

गुरुग्राम विधानसभा सीट 2019 का रिजल्ट
         पार्टी          प्रत्याशी             वोट
  1. बीजेपी    सुधीर सिंगला       81,953
  2. निर्दलीय  मोहित ग्रोवर      48,638
  3. कांग्रेस    सुखबीर कटारिया   23,126
  4. जेजेपी    सूबे सिंह बोहरा      9,331

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.