जानिए कौन-सी है सबसे बड़ी सीट, 16 साल पहले हुआ था गठन, सबसे कम मतदाता कहां पर

हरियाणा विधानसभा चुनाव : जानिए कौन-सी है सबसे बड़ी सीट, 16 साल पहले हुआ था गठन, सबसे कम मतदाता कहां पर

जानिए कौन-सी है सबसे बड़ी सीट, 16 साल पहले हुआ था गठन, सबसे कम मतदाता कहां पर

Google Images | Symbolic image

Gurugram News : हरियाणा में विधानसभा चुनाव गरमाया हुआ है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे सीट से अवगत कराएंगे जिसका 16 साल पहले गठन हुआ था। बादशाहपुर विधानसभा का गठन 2008 में किया गया था, लेकिन महज 16 वर्षों में इसकी मतदाता संख्या 5 लाख 21 हजार तक पहुंच गई। यह आंकड़ा हरियाणा की किसी भी अन्य विधानसभा सीट से अधिक है। इसके बाद गुरुग्राम विधानसभा सीट का स्थान आता है, जहां 4 लाख 43 हजार 593 मतदाता हैं।

तीन सीट पर तीन लाख से अधिक मतदाता
प्रदेश में तीन ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां मतदाताओं की संख्या तीन लाख से अधिक है। इनमें फरीदाबाद की तिगांव, बड़खल और फरीदाबाद एनआईटी शामिल हैं। वहीं, महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे छोटी विधानसभा है, जहां केवल 1 लाख 58 हजार 673 मतदाता हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 8 महीनों में हरियाणा में लगभग 6.29 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। जनवरी 2024 में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 थी, जो अब बढ़कर 2 करोड़ 4 लाख 63 हजार 602 हो गई है।

बादशाहपुर का इतिहास दिलचस्प
बादशाहपुर सीट का इतिहास भी दिलचस्प है। 2009 के पहले चुनाव में कांग्रेस के राव धर्मपाल जीते थे, जबकि 2014 में भाजपा के राव नरबीर सिंह विजयी हुए। 2019 में एक निर्दलीय उम्मीदवार राकेश दौलताबाद ने जीत हासिल की। जिलों की बात करें तो फरीदाबाद जिले में सबसे अधिक 17 लाख 96 हजार 440 मतदाता हैं, जबकि चरखी दादरी जिले में सबसे कम 4 लाख 14 हजार 174 मतदाता हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.