10 साल के बच्चे को घुमाने के बहाने ले गया आरोपी, पार्क में ले जाकर किया...

Gurugram News : 10 साल के बच्चे को घुमाने के बहाने ले गया आरोपी, पार्क में ले जाकर किया...

10 साल के बच्चे को घुमाने के बहाने ले गया आरोपी, पार्क में ले जाकर किया...

Google Image | Symbolic Image

Gurugram News : गुरुग्राम से एक 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बच्चे का रविवार शाम को अपहरण हो गया था। जिसके बाद आरोपी ने मासूम के गले को रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बच्चे के शव कूड़े के ढेर में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को शिकायत देते हुए बच्चे के पिता ने बताया की उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उनका सबसे छोटा बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। रविवार शाम बच्चा अपने भाई के साथ बसई एन्क्लेव के पास पार्क में खेल रहा था। इसके बाद अचानक वहां से गायब हो गया। जिसके बाद परिजन बच्चे को यहां वहां ढूढ़ने लगे। पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बच्चा किसी की बाइक पर सवार होकर जा रहा था। आरोपी ने पीड़ित परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए फोन कर दो लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को आईएमटी मानेसर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है, कि आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है। 

एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया
रिमांड में लेने के बाद कई घंटे की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रिंस का भाई बसई एनक्लेव में बच्चे के पिता के मकान में किराए पर पहले रहता था। इसके बाद आरोपी का वहां आना जाना लगा रहता था। बच्चे को वह पहले से ही जानता था। रविवार को किसी बहाने से वह बच्चे को अपने साथ ले गया। जिसके बाद वहां मासूम बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को  अंजाम दिया और गला रेतकर हत्या कर कूड़े के ढेर में फैंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.