मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का दाव

हरियाणा से बड़ी खबर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का दाव

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का दाव

Tricity Today | Manohar Lal Khattar

Gurugram News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं। 

क्यों और कब दिया इस्तीफा 
सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन में दरारें उभरने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक
इस वक्त 90 सदस्यीय सदन में भाजपा के 41 विधायक हैं, जबकि जेजेपी के 10 विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी
आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.