फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट

बड़ी खबर : फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट

फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट

Tricity Today | मुलायम सिंह यादव

Gurugram : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर तबीयत खराब हो गई है। गंभीर हालत में उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि हालत नाजुक होने के कारण उनको मेदांता अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मुलायम सिंह यादव पिछले काफी समय से बीमार हैं और लखनऊ में भी वह अपने घर पर डॉक्टरों की निगरानी में रह रहे थे।

अखिलेश यादव, शिवपाल और अपर्णा हुई गुरुग्राम के लिए रवाना
मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा उनके भाई शिवपाल यादव भी गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। अपर्णा यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। पिछले काफी समय से मुलायम सिंह यादव बीमार है। बताया जा रहा है कि उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया है, जिसकी वजह से एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो गई है। फिलहाल मुलायम सिंह यादव की उम्र 82 वर्ष है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.