नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद : नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

Tricity Today | नायब सैनी और पीएम मोदी

Gurugram News : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election 2024) से पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब नायब सैनी (Naib Saini) हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। खट्टर के इस फैसले से  हरियाणा में खलबली बची हुई है।

कौन हैं नायब सैनी
नायब सिंह सैनी अंबाला के मिर्जापुर माजरा के रहने वाले हैं। 2019 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार नायब सिंह सैनी पास कुल संपत्ति 33 लाख है, जबकि उनकी पत्नी के पास 11 लाख रुपये की चल संपत्ति है। दंपत्ति के पास कुल 2 लाख 85 हजार रुपये कैश भी है। एफिडेविट में उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी मां कुलबंत कौर, बेटी वंशिका और बेटा अनिकेत सैनी भी हैं। उनकी मां के अकाउंट में पांच साल पहले 71 हजार रुपये थे, जबकि बेटी वंशिका के पास दो लाख 93 हजार और बेटे के पास तीन लाख 29 हजार रुपये थे। उनकी पत्नी के सेविंग अकाउंट में चार लाख 70 हजार रुपये थे। खुद नायब सिंह के बैंक अकाउंट में पौने दो लाख रुपये थे।

क्या है हरियाणा में नंबर का खेल?
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इसमें से 41 सीटें भाजपा के पास हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पास 30, जेजेपी के पास 10, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के पास 1, हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के पास 1 और निर्दलीय कुल 7 विधायक हैं। जेजेपी के समर्थन वापस ले लेने के बाद भी भाजपा के साथ निर्दलीय विधायक खड़े हैं। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

क्यों और कब दिया इस्तीफा 
आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन में दरारें उभरने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.