अब एक क्लिक पर मिल रही जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द, नहीं काटने दफ्तरों के चक्कर

Gurugram News : अब एक क्लिक पर मिल रही जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द, नहीं काटने दफ्तरों के चक्कर

अब एक क्लिक पर मिल रही जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द, नहीं काटने दफ्तरों के चक्कर

Google Image | Symbolic Image

Gurugram News : हरियाणा में डिजिटलाइजेशन पर भी सरकार पूरा ध्यान दे रही है। जिससे कुछ ही समय में लोगों का काम हो जाए। काम के लिए लोगों को भटकना न पड़े। इसी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार के अपने सिद्धांत पर चलते हुए नागरिक केंद्रित सेवाओं को ऑनलाइन किया है। प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी सुशासन की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए हरियाणा में जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द (कॉपी) ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्यों का कम्प्यूटरीकरण किया गया है। इसके तहत अब किसानों को जमाबंदी की फर्द माउस की एक क्लिक पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है।

पोर्टल से डिजिटल हस्ताक्षर युक्त फर्द प्राप्त कर सकते हैं
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि सरकार की ओर से लागू की गई ऑनलाइन जमाबंदी प्रणाली सुशासन की दिशा में सरकार का सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने प्रदेश की सभी तहसीलों व उप-तहसीलों में वेब-हैलरिस प्रणाली का उपयोग करते हुए भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्यों का कम्प्यूटरीकरण किया है। इसके बावजूद किसानों को जमाबंदी के प्रिंट को पटवारी से सत्यापित करवाना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। परंतु, अब किसान जमाबंदी की डिजिटल हस्ताक्षर युक्त फर्द जमाबंदी पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.