भव्य होगी इस बार की रामलीला, मथुरा की मंडली से साधा संपर्क

Hapur News : भव्य होगी इस बार की रामलीला, मथुरा की मंडली से साधा संपर्क

भव्य होगी इस बार की रामलीला, मथुरा की मंडली से साधा संपर्क

Tricity Today | रविंद्र गुप्ता

Hapur News : श्री रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन 6 अक्तूबर को पूरे विधि विधान के साथ किया जाएगा। श्री रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। रामलीला कमेटी इस बार रामलीला के भव्य आयोजन की बात कह रही है। इसकी तैयारियां भी अभी से शुरू कर दी गई हैं।

पदाधिकारी तैयारी में जुटे
श्री रामलीला समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता ने बताया कि अब समिति का प्रत्येक पदाधिकारी रामलीला महोत्सव की तैयारी में जुट गया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन पिछले वर्ष से अधिक भव्य होगा। रामजन्म शोभायात्रा एवं श्रीराम बारात शोभायात्रा मनोहक झांकियों के साथ और अधिक भव्य तरीके से निकाली जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने बताया कि रामलीला कमेटी भव्य कार्यक्रम के लिए प्रतिबद्ध है। रामलीला के गेट का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है। इसके लिए भव्य गेट का निर्माण किया जा रहा है।

यह रहेगा कार्यक्रम
श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, 6 अक्तूबर को भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद 9 अक्तूबर को रावण दिग्विजय यात्रा शहर गश्त, 10 अक्टूबर को गो-लीला, 11 को रामजन्म शोभायात्रा, 12 अक्टूबर को विश्वामित्र का राम लक्ष्मण को मांगना और ताड़का वध, 13 को फुलवारी लक्ष्मण परशुराम संवाद, धनुष यज्ञ, 14 को शहर में भव्य तरीके से राम बारात निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। राम बारात को भव्य बनाने पर जोर है। कैकई का कोप भवन में जाना और वरदान मांगना। 17 अक्टूबर को सुमंत विवाद, केवट लीला व दशरथ मरण का मंचन किया जाएगा। 18 अक्टूबर को भरम आगमन व मनावन, 19 को श्रीराम लक्ष्मण का पंचवटी निवासी व सीता हरण का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा 20 अक्टूबर बाली वध, 21 अक्टूबर को लंका दहन, 22 को अंगद रावण संवाद, 23 को लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, रावण वध व 25 अक्टूबर को भरत मिलाप किया जाएगा। रविवार 29 अक्टूबर को खाटूश्याम भजन संध्या के साथ मंचन समाप्त किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.