नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण, फिर दुष्कर्म का बनाया वीडियो

हापुड़ में 12 साल की बच्ची से रेप : नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण, फिर दुष्कर्म का बनाया वीडियो

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण, फिर दुष्कर्म का बनाया वीडियो

Google Image | Symbolic Image

Hapur : सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद अपहरण कर दूसरे गांव में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला 
पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 12 वर्षीय बहन संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। उसने और परिजनों ने गांव समेत आसपास के क्षेत्रों और परिचितों के यहां उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन वापस घर लौटी। जिसने परिजनों को बताया कि रात के समय घर के बाहर से जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी आरोपी नशीला पदार्थ सुंघाकर अद्र्ध बेहोशी की हालत में बाइक पर बैठाकर उसे क्षेत्र के एक गांव में ले गया था। जहां आरोपी ने एक मकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बेहोशी का फयदा उठाकर आरोपी  ने दुष्कर्म के दौरान अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।  वहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में परिजनो और पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी किशोरी को दी है। आरोपी ने पूरी रात उसे मकान में बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद शनिवार की सुबह गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 
पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली थाना क्षेत्र पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.