रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 20 नई बसें, हापुड़ से आसान होगा सफर

यात्रियों को मिलेगी राहत : रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 20 नई बसें, हापुड़ से आसान होगा सफर

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 20 नई बसें, हापुड़ से आसान होगा सफर

Tricity Today | रोडवेज डिपो में

Hapur News : बसों की किल्लत से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पुरानी बसों का संचालन बंद होने और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज डिपो में 20 नई बसें शामिल की जाएंगी। जनवरी माह में डिपो को बसें मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हापुड़ डिपो से होता है 105 बसों का संचालन 
हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, नोएडा, दिल्ली, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 105 बसों का संचालन होता है। लेकिन, नवंबर माह में दिल्ली में 8 बीएस-4 बसों के प्रवेश पर सरकार ने रोक लगा दी, जिसके बाद इस मार्ग पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इसके साथ ही जनवरी माह तक चार बसों की समय सीमा पूरा होने के बाद उनका संचालन भी बंद हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज डिपो अधिकारियों ने मुख्यालय से डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने की डिमांड भेजी है। जनवरी माह के अंत तक डिपो के बेड़े में 20 नई बसें शामिल होने की उम्मीद है।

क्या बोले अधिकारी
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक का कहना है कि बसों की समय सीमा पूर्ण होने और बीएस-4 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर न होने के कारण यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यालय से नई बसों की मांग की गई है। बसें मिलते ही यात्रियों की संख्या अनुसार विभिन्न मार्गों पर इनका संचालन किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.