बंदरों के झुंड ने हमला कर किया घायल, लोगों में दहशत

Hapur News : बंदरों के झुंड ने हमला कर किया घायल, लोगों में दहशत

बंदरों के झुंड ने हमला कर किया घायल, लोगों में दहशत

Tricity Today | घायल युवक

Hapur News : शहर में बंदरों और कुत्तों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और लोगों पर यह कभी भी हमला कर देते हैं। शहर के कोठीगेट इलाके में घर की छत पर काम कर रहे व्यक्ति पर बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। बंदरों के आंतक से शहरवासी परेशान हैं। यह कब किस पर हमला कर दें यह किसी को पता नहीं रहता है। लोगों ने पालिका के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। 

यह है पूरा मामला
कोठीगेट निवासी मुकेश मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते हैं। वह अपने मकान की छत पर कार्य कर रहा था। तभी अचानक बंदरों का झुंड वहां आ गया और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बंदरों से बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक बंदर ने हाथ में काटकर घायल कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर गए। जिससे उसके पैर में भी मामूली चोट आई है।

लोगों ने बंदरों का है खौफ
शहर में बंदरों का खौफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, मोहल्लों में बंदरों के झुंड के कारण लोगों का छतों पर बैठना भी बंद हो गया है। महिलाओं और बच्चे इसको लेकर काफी परेशान हैं। यह कब किस पर हमला कर दें यह किसी को पता नहीं रहता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.