हाईवे पर कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, 7 लोग घायल

हापुड़ में हादसा : हाईवे पर कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, 7 लोग घायल

हाईवे पर कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, 7 लोग घायल

Tricity Today | हापुड़ में हादसा

Hapur News : NH-9 पर कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई, इस दौरान हादसे में करीब 7 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण काफी देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही। फिलहाल घायलों का उपचार कराया गया है। मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के गढ़ी टूंडला (हरियाणा) के रहने सतीश अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, लेकिन वह रास्ता भटक गए और पेरीफैरल एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बजाय पिलखुवा की ओर आ गए। जैसे ही कार जिंदल नगर फ्लाईओवर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सतीश, मधुबाला, सोनिया, अंगूरी देवी, कनिका और कुनिका घायल हो गए। साथ ही दिल्ली के रहने वाले पिकअप चालक दिनेश हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या बोली पुलिस
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया गया है। दोनों वाहनों को साइड कराकर यातायात सुचारु कराया गया, फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.