शहर काज़ी ने कहा, ईदगाह और मस्जिद में सजदा करें लोग

हापुड़ में सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील : शहर काज़ी ने कहा, ईदगाह और मस्जिद में सजदा करें लोग

शहर काज़ी ने कहा, ईदगाह और मस्जिद में सजदा करें लोग

Google Image | Symbolic Image

Hapur News : जिले में कल ईद उल-अज़हा (Eid ul-Azha) का त्यौहार मनाया जाएगा। वहीं, नमाज को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। शहर की ईदगाह में अधिक नमाजी होने पर मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। शहर की सड़कों पर नमाज अदा नही होगी। यह फैसला खुद शहर काजी और जिम्मेदारान ईदगाह कमेटी ने किया है। शहर काजी और ईदगाह कमेटी के सचिव डॉक्टर नजमुद्दीन हवारी ने लोगों से ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही नमाज पढ़ने की अपील की है।

साफ-सफाई का रखें ख्याल 
ईद-उल-अजहा का त्यौहार कल सोमवार को मनाया जाएगा। ईद उल-अज़हा पर सुबह में सभी लोग मिलकर ईद की नमाज अदा करते हैं। नमाजियों की बेतहाशा भीड़ को देखते हुए अहम फैसले लिए गए है। शहर काजी और ईदगाह कमेटी ने ईद की नमाज को सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप अदा करने के लिए अपील की है। नमाज ईदगाह और मस्जिदों की चाहर दीवारी के अंदर अदा की जाएगी। शहर काजी मुफ्ती मक़सूद आलम कासमी ने बताया कि ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज 7:15 बजे होगी और ईदगाह के अंदर ही ईद उल-अज़हा की नमाज़ अदा की जाएगी। 

प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना करें
उन्होंने कहा कि "अगर कुछ लोगों की ईदगाह में ईद की नमाज ईदगाह के अंदर जगह न मिलने के कारण नहीं हो पाती है तो वह आसपास की मस्जिदों में ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा करें" साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई का खास ख्याल रखें आसपास गंदगी ना होने दें। खुले में कुर्बानी ना करें और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.