क्या फर्जी थी डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता की नियुक्ति, डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने पद से हटाया

हापुड़ से बड़ी खबर : क्या फर्जी थी डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता की नियुक्ति, डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने पद से हटाया

क्या फर्जी थी डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता की नियुक्ति, डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने पद से हटाया

Tricity Today | डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता

Hapur News : शासन ने डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता को उनके पद से हटा दिया है। एक कारोबारी की शिकायत के बाद शासन ने डीएम को जांच सौंपी थी। डीएम की रिपोर्ट के बाद अब शासन ने उन्हें पद से हटा दिया है। पद से हटाने का आदेश डीएम कार्यालय को प्राप्त हो गया है।

क्या है पूरा मामला
वरिष्ठ अधिवक्ता के कृष्णकांत गुप्ता को 4 मार्च 2020 को जिला शासकीय अधिवक्ता बनाया गया था। कारोबारी सुशांत बंसल ने उनकी नियुक्ति को चुनौती दी थी। सुशांत का आरोप था कि कृष्णकांत ने डीजीसी बनने के लिए जो आवेदन किया था, उसमें तथ्यों को छुपाया गया था। इस मामले की जांच डीएम को सौंप गई थी। जिलाधिकारी ने अपनी जांच में पाया था कि कृष्णकांत गुप्ता ने अपने आवेदन में कई तथ्यों को छुपाया था। शासन को डीएम ने पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट भेजी थी। अब डीजीसी क्राइम को उनके पद से हटा दिया गया है।

क्या कहा कृष्णकांत गुप्ता ने
कृष्णकांत गुप्ता का आरोप है कि अवैध कार्य करने वालों ने मेरी शिकायत की थी। यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है। कोई अधिवक्ता क्या करता है, यह बार काउंसिल का मामला है। मुझे पद से हटाए जाने की कोई सूचना नहीं है। यदि ऐसा है तो मैं जल्द ही बहाल हो जाऊंगा।

क्या कहा जिलाधिकारी ने
डीजीसी क्राइम को हटाने का पत्र शासन से प्राप्त हुआ है। उनके खिलाफ एक सामान्य शिकायत थी। रिपोर्ट हमने शासन को भेजी थी। उसमें बहुत गंभीर अनियमितता नहीं थी। अब शासन से उनको हटाने का पत्र प्राप्त हुआ है। लेकिन, उसमें की गई शिकायत और जांच के बारे में कुछ नहीं लिखा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.