कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तारी करने गई पुलिस से मारपीट, दरोगा की वर्दी फड़ी

हापुड़ में पुलिस पर हमला : कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तारी करने गई पुलिस से मारपीट, दरोगा की वर्दी फड़ी

कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तारी करने गई पुलिस से मारपीट, दरोगा की वर्दी फड़ी

Tricity Today | गिरफ्तार महिलाएं

Hapur News : हापुड़ में पुलिस पर हमला किया गया। बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से मारपीट की गई है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदू नगला में न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। महिलाओं ने विरोध किया और एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान ग्रामीणों ने वारंटियों को भी पुलिस से छुड़ा लिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इस घटना के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें से दो महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। शेष तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी हरि कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव गंदू नगला में रहने वाले जितेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, मनोज कुमार और विजयपाल सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में आरोपी जमानत पर छूट गए थे। उसके बाद से आरोपी न्यायालय में तारीख पर नहीं जा रहे थे।

कोर्ट ने जारी किया वारंट
एसएचओ ने बताया कि पिछले दिनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हो गए। वारंट होने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान जितेंद्र, मनोज और सुखवीर घर पर ही मिल गए। पुलिस ने उनको वारंट के संबंध में जानकारी दी और गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगी। इस दौरान आरोपी महिला वंदना, गीता और पूनम ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमला बोलने पर पुलिस ने उनको काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। इस दौरान एसआई सत्यवीर सिंह की वर्दी फाड़ दी गई। हमला होने पर पुलिस ने अन्य थाने की पुलिस को भी बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीनों फरार वारंटी और हमला करने वाली तीनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

वारंटी कोर्ट में पेश किया गया
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र, गीता और वंदना को कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.