किसानों पर दो प्रतिशत आढ़त वसूलने पर बवाल, भड़की भाकियू ने किया प्रदर्शन

Hapur News : किसानों पर दो प्रतिशत आढ़त वसूलने पर बवाल, भड़की भाकियू ने किया प्रदर्शन

किसानों पर दो प्रतिशत आढ़त वसूलने पर बवाल, भड़की भाकियू ने किया प्रदर्शन

Tricity Today | किसानों पर दो प्रतिशत आढ़त वसूलने पर बवाल

Hapur News : गढ़ रोड स्थित नवीन कृषि मंडी में धान बेचने आए किसानों से दो प्रतिशत आढ़त वसूलने पर बवाल मच गया। धान का दाम 3,561 रुपये क्विंटल बताकर किसानों को 3,451 की दर से भुगतान किया गया। इसके विरोध में किसानों ने मंडी परिसर में हंगामा कर, धान की खरीद बंद करा दी। मंडी समिति की सचिव को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।

यह है पूरा मामला
भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि किसानों की समस्या पर वह शुक्रवार को मंडी आए। शासन का आदेश है कि किसानों से कोई आढ़त शुल्क न वसूला जाए। लेकिन, अधिकारियों के संरक्षण में कच्ची पर्चियों पर यहां दो प्रतिशत तक आढ़त वसूली जा रही है। किसानों को 6 आर फार्म भी नहीं दिया जा रहा था। किसानों ने बताया कि धान की खरीद 3,451 रुपये क्विंटल हो रही है, जबकि दूसरी मंडी में दाम अधिक है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने मंडी इंस्पेक्टर से रेट पूछा तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भाव 3,561 रुपये खुला है, जबकि आढ़ती किसानों को भुगतान 3,451 की दर से कर रहे थे। इतना ही नहीं, एक बोरी में किसान को 60 किलो के पैसे दिए जा रहे हैं। जबकि किसान से 61.300 किलो धान लिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मंडी में धर्म काटा भी खराब था, ऐसे में किसानों को तौल में भी बट्टा लगाया जा रहा था। भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने इन समस्याओं पर कार्यकर्ताओं को मंडी बुला लिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। सचिव ने किसानों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।  किसानों ने दो दिन के अंदर आढ़त के नाम पर लिया पैसा वापस कराने की मांग उठाई है। इसमें राहत नहीं मिलने पर दो दिन बाद धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 

ये रहे मौजूद
इस मौके पर राधेलाल त्यागी, राजेंद्र डागर, रवि भाटी, सुधाकर त्यागी, सियानंद त्यागी, मूलचंद त्यागी, महेंद्र त्यागी, सचिन, राजबीर भाटी, ललित हूण, विनोद, अजय त्यागी, संजय चौधरी, यशवीर चौधरी, सर्वेश, दानिश, अतुल, मोनू त्यागी, राजकुमार भाटी, सत्येंद्र हूण, दिल्लू त्यागी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.