हापुड़ में बड़ी वारदात, व्यापारी को बाइक सवारों ने मारी गोली

BIG BREAKING : हापुड़ में बड़ी वारदात, व्यापारी को बाइक सवारों ने मारी गोली

हापुड़ में बड़ी वारदात, व्यापारी को बाइक सवारों ने मारी गोली

Tricity Today | घटना स्थल

Hapur News : हापुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में परतापुर रोड स्थित तिराहे के निकट एक व्यापारी को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी है। घायल व्यापारी यहां एक कन्फेक्श्नरी की दुकान चलाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दुकानदार को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारी दी। दुकानदार के पेट में गोली लगी है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने दोनों आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की है।

कैसे हुई वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक गांव मीरापुर का रहने वाला कलवा परतापुर गांव के चौराहे के निकट कन्फेक्श्नरी की दुकान करता है। परतापुर चौराहे पर शराब की दुकान भी है। सोमवार की रात लगभग आठ बजे दुकान पर बाइक सवार दो लोग आए। इसी बीच गाेली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने देखा कि कलवा लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। लोगों के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और घायल दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच लोगों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

एक पकड़ा गया
इंस्पेक्टर मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। गोली लगने से घायल कलवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलवा के पेट में गोली लगी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है परतापुर तिराहा
पुलिस की अनदेखी के चलते परतापुर का तिराहा शराबियों का अड्डा बन जाता है। ठेके के बाहर से लेकर प्रत्येक दुकान और रेहड़ी पर शराब के गिलास छलकने लगते हैं। पहले भी इसी तिराहे पर लूटपाट, छेड़छाड़ और आपसी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस हर बार खानापूर्ति करती आई है। अब पुलिस वारदात के कारणों को तलाशने में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.