हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज के बाद भाजपा नेता की बढ़ी मुश्किलें, तलाश में पुलिस

Hapur News : हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज के बाद भाजपा नेता की बढ़ी मुश्किलें, तलाश में पुलिस

हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज के बाद भाजपा नेता की बढ़ी मुश्किलें, तलाश में पुलिस

Tricity Today | भाजपा नेता की तलाश में पुलिस

Hapur : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मंडी जवाहर गंज के भाजपा नेता कमल त्यागी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा नेता की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद भाजपा नेता की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देर रात दबिश भी दी। हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नही मिली है। पुलिस ने सबंधित मामले में छह आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेजा गया था।

भाजपा नेता पर क्या था आरोप
गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआ रोड पर स्थित जाट धर्मशाला में रहने वाले एक युवक ने भाजपा नेता कमल त्यागी, उसके भाई विमल त्यागी सहित सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया था कि भाजपा नेता कमल त्यागी दो मार्च की सुबह अपने भाई विमल त्यागी, प्रदीप त्यागी, कुशल त्यागी, विकास फौजी, नेमपाल राणा, जोगेंद्र राणा और कुछ अज्ञात लोगों ने जबरन जाट धर्मशाला में घुस आए थे ओर हथियारों के बल पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। वही साथ में आरोपियों ने धर्मशाला की दुकान पर जबरन अपना बोर्ड लगा दिया था। वही आरोपियों ने हथियार निकालकर उसे जान से मारने की नीयत फायर भी किया था। हंगामा होता देख मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए थे।

पुलिस ने तीन आरोपियों के घर किया था चस्पा नोटिस
गढ़ कोतवाली पुलिस ने पूर्व में न्यायालय के आदेश पर जाट धर्मशाला प्रकरण में शामिल गांव शेराकृष्णा वाली मड़ैया में रहने वाले नेपाल सिंह, विकास और कुशल त्यागी के फरार होने पर 82 की कार्यवाही करते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था, यदि एक महीने के भीतर तीनो आरोपी सरेंडर नही करते है, तो पुलिस कुर्की की कार्यवाही करेगी।

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी करने का किया दावा
गढ़मुक्तेश्वर सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट से भाजपा नेता कमल त्यागी की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगाया हुआ, आरोपी की जहां लोकेशन मिलती है। वहां छापामार कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.