दहेज में नहीं दी ब्रेजा कार तो शादी से किया इनकार, पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन समेत 6 लोगों को सिखाया सबक

Hapur News : दहेज में नहीं दी ब्रेजा कार तो शादी से किया इनकार, पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन समेत 6 लोगों को सिखाया सबक

दहेज में नहीं दी ब्रेजा कार तो शादी से किया इनकार, पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन समेत 6 लोगों को सिखाया सबक

Google Image | Symbolic Image

Hapur News : दहेज लोभियों ने दहेज में ब्रेजा गाड़ी न दिए जाने पर शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी निवासी नजाकत ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री रुबीना की शादी ग्राम नाहली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद के रहने वाले मोहम्मद सलीम से तय की थी। सगाई में उन्होंने डेढ़ लाख रुपए नगद, दूल्हे की दो तोले की सोने की चैन, दो सोने की अंगूठियां, सास का एक तोले का झुमका और एक अंगूठी एक सोने की चेन समेत लाखों रुपए के आभूषण दिए थे।

ब्रेजा गाड़ी मांगने का आरोप 
दुल्हन के परिजनों का कहना है कि सलीम और उसके परिवार वालों ने ब्रेजा गाड़ी की मांग की थी। ब्रेजा गाड़ी के लिए 6.50 लाख रुपए मांगे गए। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने कहा कि गाड़ी तो देनी होगी। अगर गाड़ी नहीं दे सकते तो यह रिश्ता कैंसिल हो जाएगा। बात बिगड़ने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष को बड़ौदा अपने पिता के घर बुला लिया।

बात न बनने पर रिश्ता तोड़ा
इस पर सालीम ने कहा कि हम 3-4 दिन बाद बड़ौदा आ रहे हैं। बीते 15 जनवरी की सुबह 11:00 बजे साजिद, जुल्फेकार नामालुम, सालीम की मां गुल्लो, बहन शना औए चाचा इस्लाम ने कहा कि नजाकत अगर तुझे अपनी लड़की की शादी मेरे भतीजे सालिम से करनी है तो तुझे ब्रेजा गाड़ी तो देनी ही पडे़गी। उसने कहा कि उसकी इतनी हैसियत नहीं है, लेकिन वह नहीं माने। उन्हें बताया कि अभी सगाई का कर्जा ही नहीं उतरा है।

दूल्हे पक्ष पर मारपीट करने का भी आरोप
आरोप है कि इतना कहते ही सारे लोग आग बबूला हो गए। इन लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। बाद में गाली-गलौज भी करने लगे। मामला ज्यादा बढ़ गया तो मारपीट तक आ गया। जिसके बाद सलीम के घर वालों ने दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों ने उनकी जान बचाई है। पुलिस ने इस मामले में सलीम, साजिद, शना, गुल्लो, जुल्फकार और इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.