बहन की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक को गाड़ी ने कुचला, मौके पर मौत

Hapur News : बहन की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक को गाड़ी ने कुचला, मौके पर मौत

बहन की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक को गाड़ी ने कुचला, मौके पर मौत

Tricity Today | मृतक का फाइल फोटो

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक बहन की शादी के कार्ड बाटकर लौट रहा था। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बृहस्पतिवार देर रात की घटना
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड स्थित राजीव विहार कालोनी निवासी गौरव मस्ताना बृहस्पतिवार की देर रात को बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्घटना के कारण मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

26 फरवरी को है बहन की शादी
दुर्घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजन को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। आनन-फानन में वह अस्पताल पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक गौरव मस्ताना की बहन की शादी 26 फरवरी को है। शादी के कार्ड बांटने के लिए वह मेरठ रोड पर गया था। वही पर वह हादसे का शिकार हो गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.