हापुड़ के तीनों टोल प्लाजा पर शुल्क की दरों में बदलाव टला, जानिए क्यों लिया फैसला

लाखों लोगों को मिली राहत : हापुड़ के तीनों टोल प्लाजा पर शुल्क की दरों में बदलाव टला, जानिए क्यों लिया फैसला

हापुड़ के तीनों टोल प्लाजा पर शुल्क की दरों में बदलाव टला, जानिए क्यों लिया फैसला

TRICITY TODAY | हापुड़ टोल प्लाजा

Hapur News : जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर समाने आई है। हापुड़ में तीनों टोल प्लाजा पर 31 मार्च से होने वाले टोल शुल्क की दरों में बदलाव फिलहाल टल गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब टोल शुल्क कब बढ़ाया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

5 प्रतिशत टोल दरों में होना था इजाफा 
जिले के टोल प्लाजा छिजारसी टोल, कुराना टोल और अल्लाबक्शपुर टोलों पर 31 मार्च की आधी रात से 5 प्रतिशत टोल दरों का इजाफा  किया जाना था। सभी टोल प्लाजा द्वारा अपनी निर्धारित रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई थी। अधिकारियों ने अपनी अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन अब इस पर रोक लग गई है। टोल प्लाजा के अधिकारियों के अनुसार टोल प्लाजा पर शुल्क में बढ़ोत्तरी प्राधिकरण के डब्लयूपीआई रेटिंग के हिसाब से की गई थी। शुल्क की नई दरें एक अप्रैल को लागू करने के लिए आदेश जारी किए गए थे, अधिकारीयों नें बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हल्के घरेलू, वाणिज्य वाहनों से लिए जाने वाले शुल्क (टोल टैक्स) को बढ़ाए जाने के लिए उनसे लेने वाले शुल्क की राशि का आदेश भी जारी कर दिया गया था। 

नए टोल टैरिफ को अपडेट नहीं करने के निर्देश
आदेश प्राप्त होने के बाद ही टोल प्लाजा पर नए शुल्क वसूलने के लिए कम्प्यूटर में भी फीडिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन सीओओ आईएचएमसीएल ने संबंधित पीआईयू रियातीग्राही और टोलिंग एजेंसियों से प्राप्त नए टोल टैरिफ को अपडेट नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। 

पुरानी दर का ही वसूला जाएगा शुल्क
उन्होंने आदेश जारी किए हैं कि सभी सिस्टम में सामान्य किराए मासिक पास स्थानीय पास और स्थानीय टैरिक सहित पुराने किराए को लिया जाए। यहीं स्थिति जिले के अन्य टोल प्लाजा की भी हैं। ऐसे में जिलेवासियों को कुछ दिन इससे राहत मिलेगी। अग्रिम आदेशों तक पुरानी दरों पर टोल वसूला जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.