गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

हापुड़ में 'स्वच्छ जल स्वच्छ मन' ने पकड़ी रफ्तार : गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

Tricity Today | गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

Hapur News : तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में सन्त निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अमृत परियोजना के अन्तर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन' का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उदेश्य 'जल संरक्षण' तथा इसके बचाव हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित रूप देना है। 

सैकड़ों लोग हुए अभियान में शामिल 
इस परियोजना का मुख्य बिन्दु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच 'जागरूकता अभियान' के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। जिसके चलते बड़ी संख्या में संत निरंकारी मिशन के सैकड़ों सदस्य जनपद हापुड़ के तीर्थ नगरी बृजघाट गंगा घाट पर पहुंचे और गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। वही गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के द्वारा सफाई अभियान में सहभागिता की गई। 

देश के 730 शहरों में चल रहा अभियान 
बाबा हरदेव सिंह जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए सन्त निरंकारी मिशन द्वारा 'अमृत परियोजना' का आयोजन किया जा रहा है। यह परियोजना भारतवर्ष के 27 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 730 शहरों में लगभग 1100 स्थानों पर विशाल रूप से आयोजित की जा रही है। बृजघाट स्थित गंगा नदी पर बने घाटों और आसपास के क्षेत्र की सफाई का शुभारंभ सोना सिंह द्वारा किया गया। जिसमें निरंकारी मिशन के करीब 150 स्वयं सेवकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.